RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री ने अल्पवृष्टि से प्रभावित औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई एवं नालंदा जिले का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का लिया जायजा अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

पटना/बिहार अगस्त ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को हवाई सर्वेक्षण कर अल्पवृष्टि से प्रभावित औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई एवं नालंदा जिले के विभिन्न प्रखण्डों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति पर पूरी नजर रखें। डीजल अनुदान योजना के तहत किसानों को सिंचाई हेतु डीजल अनुदान के रूप में सहायता दी जा रही है, सभी जरूरतमंद किसानों को तेजी से इसका लाभ दिलाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके। किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखें।
मुख्यमंत्री ने अल्प वर्षापात के कारण धान की रोपनी की स्थिति की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। कृषि विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अल्प वर्षापात वाले जिलों में वैकल्पिक फसल के लिये किसानों के बीच निःशुल्क मक्का के बीज का वितरण किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इच्छुक किसानों को आकस्मिक फसल योजना के तहत निःशुल्क बीज उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।
हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह मौजूद थे।

Related posts

पटना:आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करना करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

दरभंगा:जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंच बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

बागपत:महिला जिला चिकित्सालय बागपत में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:केरल में संतुलन खोते राहुल गांधी

rktvnews

संस्कृति और परंपरा का उत्थान कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की जीवंत तस्वीर है बिहार सरस मेला 2023

rktvnews

Leave a Comment