RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान।

जयपुर/राजस्थान 28 जनवरी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान के दौरान खान विभाग की दो अलग अलग टीमों द्वारा तिजारा के पास हसनपुरा माफी और डीग के पास पहाडी क्षेत्र के सुजात का खोला में की गई बड़ी कार्यवाही मेें मेसेनरी स्टोन के चार लाख 93 हजार 170 टन से अधिक का अवैध खनन पकड़ा है। विभाग द्वारा नियमानुसार सब मिलाकर 21 करोड़ 13 लाख से भी अधिक की शास्ती लगाई है।
खान सचिव श्रीमती आनन्दी ने बताया कि गोपनीय तरीके से प्राप्त सूचना पर अन्य स्थान से टीम भेजकर जांच कराने का निर्णय किया और जयपुर एसएमई प्रताप मीणा को टीम बनाकर पहले अलवर पहुंचने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसएमई प्रताप मीणा व उनकी टीम के सदस्य एमई जयपुर श्रीकृष्ण शर्मा, एमई विजिलेेंस पुष्पेन्द्र सिंह मीणा की टीम को वहां से खैरथल तिजारा के पास हसनपुरा माफी इलाके में अवैध खनन की जांच के लिए गोपनीय तरीके से भेजा गया।प्रताप मीणा और उनकी टीम ने खनन पट्टों के गेप क्षेत्र में 6 प्रकरणों में चेजा पत्थर का दो लाख 1 हजार टन अवैध खनन पाया। टीम द्वारा विस्तृत जांच के बाद अवैध खनन की 8 करोड़ 87 लाख की शास्ती लगाई गई है।
इसी तरह से पहाड़ी डीग के सुजात के खोला में अवैध खनन की नियंत्रण कक्ष में प्राप्त एक शिकायत की जांच के दौरान एमई श्री राम निवास मंगल और उनकी टीम ने अवैध खनन के सात प्रकरण दर्ज करते हुए भारी मात्रा में अवैध खनन को पकड़ा है। एमई रामनिवास मंगल ने बताया कि सात प्रकरणों में मेसेनरी स्टोन का 2 लाख 92 हजार 170 टन अवैध खनन पाया गया। इस पर विभाग द्वारा नियमानुसार 12 करोड़ 26 लाख रुपये की शास्ती लगाई गई है। इससे पहले नागौर के मूंडवा के पास सिलिकान सेंड के अवैध खनन के बड़े मामले की गोपनीय जानकारी मिलने पर अजमेर एसएमई पीआर आमेटा से औचक निरीक्षण करवा कर लीज जारी होने से पहले ही अवैध खनन के बड़े मामलें का भण्डाफोड किया गया है। राज्यव्यापी अभियान के तहत समूचे प्रदेश में कार्यवाही जारी है।
विभाग द्वारा जहां एमई-एएमई द्वारा संयुक्त जांच अभियान के तहत जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में कार्यवाही की जा रही हैं। वहीं राज्य सरकार द्वारा एसएमई स्तर के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करते हुए खनन क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत द्वारा नियमित रुप से अभियान प्रगति की समीक्षा की जा रही हैं वहीं नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों पर 24 घंटें में कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
डीएमजी डॉ. प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा मुख्यालय स्तर पर समीक्षा की जा रही है। अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस योगेन्द्र सिंह महवाल और नियंत्रण कक्ष प्रभारी एसएमई एसपी शर्मा द्वारा विश्लेषण किया जा रहा है।

Related posts

आईएनएस सुजाता मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:कार्यशाला में फोटोग्राफरों को दी गई नई तकनीक की जानकारी व हुआ सम्मान : राकेश कुमार गुप्ता

rktvnews

पटना: बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने प्रो अमरनाथ सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक पहुँचे रायपुर।

rktvnews

देवघर:झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति ने की विकास कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को किया गया नामित।

rktvnews

Leave a Comment