RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : रानीसागर मे वाहन पलटने से चार जख्मी! आरा-बक्सर फोरलेन पर हुई दुर्घटना।

शाहपुर के रानीसागर में दुर्घटनाग्रस्त कार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गाँव के पास एन एच 922 पर एक वाहन के सड़क के किनारे नीचे पलटने से वाहन मे सवार चार लोग जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर की 112 की टीम के सहदेव प्रसाद घटनास्थल पर पहुँच कर सभी घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर चिकित्सा हेतू लाये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर मे प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मो पिंटू पिता मो डबीरूद्दीन, मो रहीम पिता कसीमुद्दीन, मो हतीम पिता मो रहीम और मो रेहान राजा पिता मो इस्लाम शामिल हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर मे इलाजरत घायल

सभी घायल पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी टीटारामजते के रहने वाले बताये जाते हैं। बताया जाता है कि सभी उत्तर प्रदेश के जौनपुर के कछौता शरीफ मजार से बक्सर होते हुए पटना की तरफ जा रहे थे। रास्ते मे उनकी गाड़ी रानीसागर के पास  दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे सभी सवार जख्मी हो गये। दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा कंपनी का है जिसका नंबर डब्लू बी 74 बीएच/9968 है।

Related posts

भोजपुर:”सहकारिता में सहकार” अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एनसीडीओ डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनको मानसिक रूप से मजबूती हेतु दिया परामर्श।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान पर प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

दुमका: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने की झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सारण:उपविकास आयुक्त ने की आपूर्त्ति विभाग की समीक्षा।

rktvnews

मुख्यमंत्री का जमवारामगढ़ दौरा- जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा प्रदेश का चहुंमुखी विकास: मुख्यमंत्री – 243.97 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment