RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

झारखंड: गढ़वा: निर्दलीय प्रत्याशी और यूट्यूबर पर मुक़दमा।।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)12 नवंबर।80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कुमार तिवारी तथा स्थानीय यूट्यूबर मोहम्मद मुश्ताक अंसारी पर गढ़वा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
मंगलवार को संबंधित यूट्यूबर ने अपने स्वयं के यूट्यूब चैनल पर एक दल के प्रत्याशी के विरुद्ध तथ्य विहीन और भ्रामक बातें फैलाने के उद्देश्य से कुछ लोगों का प्रायोजित साक्षात्कार लिया। साथ ही अपने वीडियो थंबनेल में “अपना वोट बर्बाद मत करें” लिखकर प्रत्याशी विशेष को मतदान नहीं करने का अप्रत्यक्ष माहौल पैदा करने का प्रयास किया। वीडियो के कुछ हिस्सों में उक्त यूट्यूबर निर्वाचन आयोग के नियमों को भी चुनौती देता दिख रहा है। मतदान दिवस के ठीक एक दिन पूर्व इस प्रकार के भ्रामक वीडियो बनाने के आरोप में अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर गढ़वा थाने में संबंधित उड़नदस्ता दल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी यूट्यूब चैनल पर निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कुमार तिवारी भी अपना इंटरव्यू देते दिख रहे हैं। वे भी न केवल निर्वाचन आयोग के नियमों पर अनाप-शनाप बोलते हुए दिख रहे हैं बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के विरुद्ध भी आचार संहिता के विरुद्ध बोल रहे हैं। साइलेंस पीरियड में उनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर ब्रीफिंग किया जाना खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन है इसलिए उनको भी प्राथमिकी में सह आरोपी बनाया गया है।

Related posts

राजस्थान:स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की पुख्ता व्यवस्था की जाए – मुख्य निर्वाचन अधिकारी।

rktvnews

नारनौल:प्राइवेट प्ले स्कूल के पंजीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अब 15 तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

भारत और मलेशिया का द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण को ले कोर कमेटी एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की संयुक्त बैठक संपन्न।

rktvnews

कॉमरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य का जाना, जैसे हो गया मन का एक कोना सूना।

rktvnews

प्रथम चरण के चुनाव रुझान से बौखलाएं प्रधानमंत्री मोदी चरम साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने के लिए दे रहे हैं भाषण:कुणाल

rktvnews

Leave a Comment