RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

गया डीएम ने आधी रात सड़क किनारे सो रहे गरीबों और असहायों के बीच बांटें कंबल! रैन बसेरों और आश्रय स्थलों में निवास करने का किया आग्रह।

गया/बिहार 22 दिसंबर। बीती मध्य रात्रि करीब 12 बजे ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने अपने आवास से निकल कर गवालबीघा, गांधी मैदान, ख़ालिस्पार्क इत्यादि स्थानों पर जाकर सड़क के किनारे रिक्सा चालक, ठेला चालक एव अन्य असहाय व्यक्ति को सड़क के किनारे इस कड़ाके के ठंड में ठिठुरे सोये हुए देख कर उनसभी को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया एवं उन सभी से रैन बसेरा एव आश्रय स्थल में जाकर आराम करने की अपील की।
जिलाधिकारी की मानवता और आत्मीयता को देख असहाय लोगो ने उनका आभार प्रकट करते हुए उनकी काफी सराहना की। विदित हो कि पिछले 3 दिनों से ठंड का दस्तक तेजी से आया है। तापमान में भी काफी गिरावट आ रही है। ज़िला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडलों के पदाधिकारियों, नगर निकाय के पदाधिकारियों एव सभी अंचल अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया है। कई स्थानों पर लगातार अलाव की व्यवस्था गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में देर रात्रि घूमे और जरूरतमंद के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल भी वितरण करे।

Related posts

रांची:प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातू का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के एम डी और ठेकेदार के विरुद्ध प्रदर्शन।

rktvnews

संत विनोबा की 128वीं जयंती मनायी गयी!स्वतंत्रता आंदोलन के अजेय योद्धा थे संत विनोबा भावे:पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

मध्यप्रदेश:चिकित्सा सेवा मानवता की सर्वोत्तम सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

2023 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सब जुनियर गो प्रतियोगिता में भोजपुर के नन्हें खिलाड़ियों ने पदक जीत बिहार का बढ़ाया मान।

rktvnews

Leave a Comment