RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नवरत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए डॉक्टर प्रतीक!निर्धनों की सेवा के लिए मेरे पापा ने मुझे डाक्टर बनाया:डेंटल सर्जन डॉ प्रतीक

पुरस्कारों के साथ डेंटल सर्जन डॉ प्रतीक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 अगस्त।एक बार फिर भोजपुर की मिट्टी प्रसिद्ध डेंटल सर्जन डॉक्टर प्रतीक को राष्ट्रीय नवरत्न अवार्ड मिलने से गौरवान्वित हुई। यह कार्यक्रम विज्ञान भवन नई दिल्ली में 10 अगस्त को कई केंद्रीय मंत्रियों के हाथों डॉक्टर प्रतीक को सम्मानित होने का सुअवसर मिला। इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, नेशनल मीडिया कॉनकेव द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे कार्य करने वाले 25 लोगों को सम्मानित करने का निर्णय हुआ था।। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर दस उत्कृष्ट सेवा देने वाले चिकित्सक,दस उत्कृष्ट सामाजिक काम करने वाले तथा पांच उच्च शिक्षा में योगदान वाले सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें पूरे भोजपुर बिहार से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एकमात्र नाम डा प्रतीक का नाम था। प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों में रामदास बंधु अठवले, अश्विनी चौबे, अमित शर्मा, के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मंत्रियों द्वारा अवार्ड दिया गया। इसकी जानकारी होते ही हित मित्र, पड़ोसियों, चिकित्सकों, गणमान्य लोगों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सब लोगों ने शुभकामना और बधाई दी है।
राष्ट्रीय नवरत्न अवार्ड 2023 मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉक्टर प्रतीक ने कहा कि यह मेरे माता-पिता, गुरु का आशीर्वाद और परिश्रम का फल है। मुझे याद है मेरे पिता श्री आनंद मोहन सिन्हा, ट्यूशन पढ़ाकर, शिक्षक की नौकरी,, सहायक बाद में जिला नजीर के पद से अवकाश ग्रहण किए। किसी प्रकार दोनों भाइयों को पढ़ाने में जीवन खपा दिये लेकिन ईमानदारी से कार्य करते रहे। बड़ा भाई प्रत्यूष अमेरिका में इंटेल कंपनी में इंजीनियर और मैं यहां चिकित्सक हूं। मुझे मेडिकल में नाम लिखाने के लिए ऋण लेकर नाम तो लिखाए। लेकिन शर्त लगाया की डाक्टर बनने के बाद मेरे वाक्य को सदा याद रखना।कोई भी मरीज पैसे के अभाव में निराश नहीं लौटना चाहिए, न उसका इलाज रुकना चाहिए। माता पिता के वाक्यों को पालन करते रहा हूं। मुझे पढ़ाई से लेकर अब तक,जिला, राज्य और केन्द्र स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं।2007से अब तक 28000,अठाईस हजार से ज्यादा निशुल्क इलाज और आपरेशन कर चुका हूं।गरीबों की सेवा,उनका इलाज और दवा वितरण मेरे रग रग में है और अंतिम सांस तक करुंगा।

Related posts

भोजपुर:डीडीसी ने पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं क्लस्टर योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर ‘5 लाख हस्ताक्षर’ अभियान शुरू।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिवंगत अभिनेता देव आनंद की 100वीं जयंती पर भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।

rktvnews

राज्यपाल के हाथों “राज्य गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए सुप्रसिद्ध भोजपुरीसेवी मनोज भावुक।

rktvnews

महाराजा कॉलेज पूर्ववर्ती छात्र संघ का सम्मेलन 22 मार्च के बदले अब 31मार्च को होगा:महासचिव डा निर्मल कुमार सिंह

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment