RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी से किसान परेशान!सरकार दें ध्यान:एपी पाठक

भाजपा नेता एपी पाठक

बक्सर/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 अगस्त।यूरिया की किल्लत से किसानों में हाहाकार मच गया। इससे धान की खेती करनेवाले किसान प्रभावित हो रहे है।
भाजपा नेता एपी पाठक ने संवाददाताओं से बताया कि किसानों को धान फसल के लिए पर्याप्त उर्वरक की आवश्यकता हैं।
परंतु बिहार सरकार की ओर से किसानों को पर्याप्त उर्वरक की आवंटन नहीं हो रही हैं।
बिहार सरकार से किसानों की भलाई हेतु उर्वरक खादों की आवश्यकता, आवंटन और आपूर्ति की समीक्षा हेतु निवेदन किया हैं।
ज्ञातव्य हो कि कृषि विभाग भारत सरकार ने बिहार को 6.71 लाख मीट्रिक यूरिया अप्रैल से अगस्त तक का आवंटन भेजा था जो बिहार के जरूरत के हिसाब से उक्त वर्णित अवधि के लिए ठीक था और अभी भी यह यूरिया का आवंटन बिहार को और आगे तक रहेगा।
परंतु बिहार सरकार की मैनेजमेंट व्यवस्था की कमी की वजह से ये किसानों की समस्या हो रही हैं।सिस्टम औने पौने दामों में बिचौलिए को खाद की कलाबाजारी कर रहे है।
इन्होंने बताया की बिहार सरकार के सचिव स्तर तक बात कर इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराया हैं।भाजपा नेता एपी पाठक ने किसानों में निर्बाध आपूर्ति हेतु बिहार सरकार से निवेदन किया और जिला प्रशासन से कालाबाजारी को रोकने हेतु एक टीम गठित कर मामले को देखने हेतु निवेदन किया।

Related posts

एनएचएआई ने वन के प्रवेश मार्गों पर फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली लागू की।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में काव्य-पुस्तक ‘दो भिक्षुणियाँ’ का हुआ लोकार्पण, हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

खैरागढ़:विश्व रंगमंच दिवस पर विश्वविद्यालय में महारथी एवं नींद क्यों रात भर नहीं आती नाटक का हुआ मंचन।

rktvnews

भोजपुर : अविश्वास प्रस्ताव पर 30 मई को विशेष बैठक! शाहपुर प्रखंड प्रमुख के विरूद्ध आया अविश्वास प्रस्ताव

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment