RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय कोटद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

देहरादून/ उत्तराखंड 11 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज स्थानीय विधायक कोटद्वार तथा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूड़ी के साथ कोटद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने गाड़ीघाटी में कुंभीचौड-रतनपुर को जाने वाले एप्रोच मार्ग पर तेजी से कार्य करने तथा मालन नदी पर हल्दूखाता-किशनपुर-सिगड्डी मार्ग का निरीक्षण कर तत्काल कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर बाधित हुई सड़क कनेक्टिविटी को युद्ध स्तर पर बहाल और विभिन्न स्थानों पर आपदा से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी को दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पहला प्रयास है कि राज्य में मानसूनी बरसात से जो चीजें अस्त व्यस्त हुई हैं उनको सामान्य करना है तथा जो लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं उनको प्राथमिक रूप से उनकी आवश्यकता के अनुरूप त्वरित सहायता और राहत प्रदान की जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर सुयाल, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा;दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का नगर विधायक, डी.एम व पद्मश्री रामकुमार मल्लिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया उदघाटन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की सभी माताओं-बहनों को NEXT-Gen GST रिफॉर्म का उपहार दिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के फायरिंग और त्वरित कार्रवाई अभ्यास ‘भारत शक्ति’ का अवलोकन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं,संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता: एसपी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment