RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:बगैर कनेक्शन के कमर्शियल सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई।

महू और देपालपुर क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठानों से 40 सिलेंडर जप्त।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)05 जनवरी।इंदौर जिले में बगैर कनेक्शन के कमर्शियल सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आज जिले के महू और देपालपुर क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर 40 सिलेंडर जप्त किए गए।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि खाद्य विभाग के दो अलग-अलग जांच दल द्वारा घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण, अवैध व्यावसायिक घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में आज बालाजी चौराहा बेटमा, देपालपुर में इंडियन ढाबा के संचालक देवी सिंह से 03 गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम, बालाजी रेस्टोरेंट के संचालक नीलेश मोदी से 03 गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम क्षमता के व्यावसायिक दुरुपयोग में जब्त किए गए।
द्वितीय जांच दल द्वारा महू में कार्रवाई करते हुए दस्तूर ढाबा महू के संचालक हेमंत वर्मा से 19 कि. ग्रा. क्षमता के 08 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर बिना कनेक्शन के उपयोग करने पर जब्त किए गए।
इसी तरह बिना कनेक्शन के उपयोग करने पर वृन्दावन फैमिली रेस्टोरेंट महू-पीथमपुर रोड के संचालक बॉबी वर्मा से 03 नग, माँ वैष्णव ढाबा मानपुर रोड के संचालक सचिन सिंह से 12 नग व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार राजपूत ढाबा एंड रेस्टोरेंट AB रोड़ पर संचालक महेन्द्र राजपूत,रोहित चौहान से 11 नग व्यावसायिक गैस सिलिंडर इण्डेन के जप्त किए गए।
उक्त कार्रवाई में 06 नग गैस सिलिंडर 14.2 कि. ग्रा. क्षमता के एवं 34 नग गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम क्षमता के इस तरह कुल 40 गैस सिलेंडरों की जब्ती की गई।
श्री मारू ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कहा गया है कि वह घरेलू सिलेंडर का उपयोग नहीं करें। व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग अधिकृत गैस एजेंसी से कनेक्शन एस वी प्राप्त कर ही करें। गैस सिलेंडर रिफिल, अवैध कारोबार ,भंडारण अवैध उपयोग, अवैध क्रय-विक्रय के विरूद्ध चल रहा अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपरोक्त सभी प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Related posts

“कैंपा-श्योर”पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंचकर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली।

rktvnews

इस्लामिक सेंटर की गरिमा को बनाए रखना ज़रूरी: सिराज कुरैशी

rktvnews

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना- 2023, लोक कलाकारों को मिलेगा 100 दिवस का कला प्रदर्शन का अवसर – कला एवं संस्कृति मंत्री

rktvnews

बागपत:रन फॉर यूनिटी अभियान से जुड़कर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे 500 प्रतिभागी।

rktvnews

राजस्थान किसान आयोग द्वारा भीलवाड़ा में कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन- राज्य सरकार को भेजेंगे किसानों की समस्याओं के समाधान के सुझाव – अध्यक्ष, राज्य किसान आयोग

rktvnews

Leave a Comment