RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर आरा के व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 05 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडा एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण से ही हमारा अस्तित्व सुरक्षित रह सकता है यह हमें नहीं भूलना चाहिए। दुनिया भर में आज पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है यह दिन पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए है। युवाओं व बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जगाने की कोशिश की जा रही है। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध रहता है एवं हमें स्वच्छ वायु प्राप्त होती है। सभी व्यक्ति को एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अमृता सिंह ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा मिलकर वृक्ष लगाया गया। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:डीसी की सभी कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

महाराजगंज(सिवान) में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के 5वें राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन के दूसरे दिन प्रथम सत्र में चर्चा और परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्र अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

rktvnews

जयपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ एसुस, भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को कर रहा सुदृढ़।

rktvnews

बिहार विरासत विकास समिति के सभापति प्रेम कुमार ने भोजपुर जिले के धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment