पटना /बिहार 23 फरवरी।आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया था लेकिन उम्मीद के अनुसार भीड़ नहीं पहुंचने के कारण जीतन राम मांझी और उनके बिहार सरकार में मंत्रिपुत्र संतोष मांझी में काफी उदासी देखी गई जिसके कारण बीच-बीच में विचलित भी नजर आए। उक्त बातें हम गुटके राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश निराला यादव ने अपने द्वारा जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा की इस तरह के कार्यक्रम में वह हमेशा गरीब दलित पिछड़ों को प्रलोभन और झांसे देकर बुलाने का काम करते हैं। कभी इंदिरा आवास योजना के नाम पर तो कभी कर्मचारियों को तनख्वाह बढ़ाने के नाम पर तो कभी गरीबों के बीच कंबल वितरण के नाम पर लेकिन इस बार सारे जनता जनार्दन जनमानस उनके झूठे वादे को समझ गया और आने से मुंह मोड़ लिया और इनका दावा उल्टा पड़ गया। निराला ने अपने जारी बयान में कहा की भीड़ के बहाने शक्ति प्रदर्शन दिखाकर, गया लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी मजबूत करना चाह रहे थे।

एक तरफ जीतन राम मांझी भगवान राम के ऊपर, उनके अस्तित्व न होने के ऊपर सवाल उठाते रहे। हिंदू विरोधी ब्यान देते रहे इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व भी उनसे नाराज थे लेकिन उन्होंने पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर अपनी शक्ति दिखाना चाह रहे थे लेकिन सभा में भी उनको हताश होना पड़ा। इस समय पचताने के सिवाय कुछ भी नहीं बचा है। अगर गया लोकसभा सीट भाजपा ने उन्हें दिया तो हम गुटके सभी सदस्य कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे।

