RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:सब जूनियर मुक्केबाजी में भोजपुर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जून।खेल भवन, भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका मुक्केबाजी ट्रायल प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के दियरा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं छह रजत पदक अपने नाम किए।पदक विजेताओं में समर यादव (30-33 किलोग्राम), उमेश कुमार (40-43 किलोग्राम), विक्की कुमार (46-49 किलोग्राम), मयंक शेखर सिंह (75 किलोग्राम), मीरा कुमारी (35-37 किलोग्राम) एवं गुड़िया कुमारी (37-40 किलोग्राम) ने रजत पदक हासिल किया। वहीं बबली कुमारी (40-43 किलोग्राम) और खुशबू कुमारी (43-46 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीतकर भोजपुर का नाम रोशन किया।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक एवं अनुदेशक रमेश यादव ने कहा कि दियरा क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा और दमखम है। यदि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो वे बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर राज्य का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं।

Related posts

दिल्ली में तीन दिवसीय ‘पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025’ का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उद्घाटन।

rktvnews

अनवार खां उर्फ धनु की निर्मम हत्या जघन्य अपराध हैं -क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

जयपुर:मंदिर ठिकाना गलता जी के लिए जिला कलक्टर ने किया संचालन एवं प्रबंधन समिति का गठन।

rktvnews

राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व 2023 की तैयारी को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:सतना में औद्योगिक विकास के लिए 100 एकड़ भूमि पर बनाएंगे नया इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment