
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत तथा प्रखंड के सुदूर दियारा क्षेत्र मे स्थित दामोदरपुर एवं देवमलपुर बहदुरी पंचायत मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। देवमलपुर बहदुरी पंचायत मे 28, दामोदरपुर पंचायत मे 17 तथा शाहपुर नगर पंचायत मे 18 आवेदन आये। शाहपुर नगर पंचायत के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे कुछ मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया जबकि अन्य बचे मामलों के निष्पादन हेतू संबंधित पदाधिकारी के पास भेज दिया गया। ज्यादातर मामले पेंशन, भूमि संबंधी, राशन, किसानों की समस्या से जुङे थे। इस अवसर पर शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, नगर जेई जयनंदन चौधरी, स्वच्छता पदाधिकारी मंजीत अरोङा, नगरकर्मी अखिलेश कुमार, कई पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा लोग उपस्थित थे। 
