RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा से संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने की मुलाकात।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त। गुरुवार को संस्कृत शिक्षक संघ भोजपुर के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी का एक शिष्ट वार्तालाप बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा के साथ हुई। बातचीत में भोजपुर जिले में संस्कृत विद्यालयों एवं संस्कृत शिक्षकों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। माननीय अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने सभी बातों को सुना और कहा कि हम सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों की समस्याओं का निष्पादन करने के लिए संकल्पित हैं।मॉडल विद्यालय करने और उपशास्त्री स्तर तक उत्क्रमित करने पर भी बात हुई।जिसपर अध्यक्ष द्वारा सकारत्मक बात की गई। इसकी जानकारी भोजपुर मीडिया प्रभारी आशुतोष पाठक ने बताया कि अब संस्कृत विद्यायल मॉडल स्कूल हो जाएगा तो बेहतर पढ़ाई के लिए बुनियादी ढांचा, सुविधाएं और शिक्षण विधियां उपलब्ध हो जाएंगी, क्योंकि मॉडल स्कूल में बच्चों की शिक्षा में सुधार होता है ,ऐसे स्कूलों में खेल के मैदान, पुस्तकालय, आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के उपयोग, और गतिविधि-आधारित सीखने पर जोर दिया जाता है, जो बच्चों को समग्र रूप से सीखने और विकसित होने में मदद करता है।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी ने लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओएमएफईडी पहलों के लिए काउ इंडक्शन, गिफ्टमिल्क और मार्केट सपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन/शुभारंभ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अषाढ़ी एकादशी पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम जोहड़ी पहुंच शूटर दादी प्रकाशो तोमर से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

रोहतास में होने वाले अंतर जिला मोइन उल हक़ कप फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु भोजपुर की टीम का किया गया चयन।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी डा जितेंद्र शुक्ला ने रक्त दान कर हमारी सासू मां को दिया नया जीवन : प्रवक्ता अमरेंद्र चौबे

rktvnews

Leave a Comment