RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जीविका ने महिलाओं को बनाया है आत्मनिर्भर और सशक्त: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

महिला संपर्क कार्यक्रम के तहत राघवेंद्र प्रताप सिंह ने महिलाओं को किया संबोधित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अक्टूबर।बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को सरैया मंडल के बभनगांवा पंचायत के गलचौर और सिन्हा मंडल के पकरी पंचायत के चंदा मे महिला संपर्क कार्यक्रम के तहत महिलाओं को संबोधित किया।
महिलाओं से बातचीत करते हुए बड़हरा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कार्य किए है। आज महिलाएं घर कि चारदिवारी से निकल कर समाज और देश को संयोजने का कार्य कर रही है। जीविका बहन आज देश को विकसित बनाने मे अपना योगदान दे रही है। उन्होने कहा कि जब नीतीश कुमार जी बिहार मे पहली बार मुख्यमंत्री बने तो छात्राओं के लिए साईकिल योजना की शुरुआत की और उसके बाद पुस्तक और ड्रेस सरकार द्वारा दी गई, जिससे लड़कियों के शिक्षा मे व्यापक सुधार हुआ।
अभी जीविका बहनो को महिला रोजगार योजना के तहत दस हजार रुपए खाते मे दिया गया और फिर दो लाख रोजगार करने के लिए राशि दी जाएगी।आज महिलाएं सशक्त हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने महिलाओं का कायाकल्प बदल दिया। आज केन्द्र और राज्य सरकार की सारी योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमलोग नरेन्द्र मोदी जी एवं नीतीश कुमार जी का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने हमे आत्मनिर्भर बनाया।आज हम समाज और देश के विकास मे कदम से कदम मिला कर चल रहे है। हमे अब दूसरो पर निर्भर नही होना पड़ रहा है।हम देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री जी के साथ हमेशा रहेंगे और एनडीए को मदद करेंगे।
कार्यक्रम में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, मंडल संयोजक प्रशांत सिंह,मुन्ना सिंह,मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, टुनटुन बिंद,पूर्व मंडल अध्यक्ष उज्जवल सिंह,संगीता देवी, अनिता देवी,सीमा देवी, रीना देवी,अनिता देवी, बीरबहादुर,सुधीर कुमार, रामबाबू पांडेय,सत्यदेव सिंह सहित सैकड़ों महिला और जीविका दीदी शामिल थी।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने झारखण्ड बालू खनन की नियमावली 2025 के तहत कैटेगरी-2 के बालू घाटों की नीलामी को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

स्वास्थ्य चिंतन शिविर हमें समाज के सभी वर्गों और अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को हासिल करने में सहायता करेगा: देहरादून में स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य चिंतन शिविर के दूसरे दिन डॉ. मनसुख मांडविया।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का दूसरा दिन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त राम निवास यादव ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी जन समस्याएं ,संबंधित पदाधिकारियों को जल्द निराकरण करने का दिया आदेश।

rktvnews

भोजपुर:मतदाताओं की उपेक्षा से आर के सिंह हारे,बोले हनुमान का रोल अदा करनेवाले राम बाबू प्रसाद चौरसिया।

rktvnews

झारखंड:चतरा:रात्रि चौपाल में गूंजा 13 नवंबर को वोट करेगा इटखोरी का स्लोगन।

rktvnews

Leave a Comment