
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 सितम्बर। भोजपुर जिला के बहोरनपुर पुलिस ने एक स्कूटी पर से 122 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ एक स्कूटी पर सीट के नीचे से 180 एम एल का 122 पीस 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 21.96 लीटर है। साथ ही पुलिस ने एक शराब धंधेबाज राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पहरपुर गाँव के मनू कमकर का पुत्र बताया जाता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
