RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)25 अक्टूबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

एनएचपीसी, चेशर होम इंडिया (दिल्ली इकाई) के शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 12वें दिन हनुमान घाट पर महिलाओं के समूह ने किया गंगा स्नान, सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर जाना इतिहास।

rktvnews

बागपत:जनपद के विभिन्न मार्गों और परियोजनाओं की 326 करोड़ रुपए की कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन।

rktvnews

जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को बढ़ावा देना हमारी संस्कृति का हिस्सा: हरदीप एस. पुरी

rktvnews

संचार साथी : साइबर सुरक्षा या साइबर निगरानी?

rktvnews

आयुष कॉलेज,हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं ग्रामीण चिकित्सा मंच,आरा द्वारा वर्कशॉप ऑन डाइट और डिटॉक्स थेरेपी सह सम्मान समारोह आयोजित

rktvnews

Leave a Comment