RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर के नाम को बदलने की आवश्यकता नहीं : आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रख्यात भागवत-वक्ता आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि बक्सर,आरा आदि का नाम ऐतिहासिक-पौराणिक है।इसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह द्वारा बक्सर तथा लोकसभा सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा आरा के प्रस्तावित नाम परिवर्तन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आचार्य भारतभूषण ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा जिन पवित्र स्थानों को लांछित किया गया है, जैसे बख्तियारपुर, बिहार शरीफ आदि,उनका नाम बदलकर उनकी प्राचीन पहचान पुनर्प्रतिष्ठित करना चाहिए। बक्सर की प्राचीन पौराणिक पहचान के साथ-साथ आधुनिक व ऐतिहासिक पहचान भी यथावत है। प्रसिद्ध युद्धों की भूमि रहने पर भी इसके नाम और स्वरूप में परिवर्तन नहीं हो सका। अतः इसका नाम ज्यों-की-त्यों रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आरा भी ऐतिहासिक-पौराणिक महत्व का स्थल रहा है। इसके नाम में भी किसी प्रकार का परिवर्तन सर्वथा अनुचित होगा। जनसंघ अध्यक्ष ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम नालंदा और बिहार शरीफ का नाम बिहारश्री कर कलंक को धोया जाना चाहिए।

Related posts

संवाद कार्यक्रमों के जरिए जमीनी स्तर तक सफलता से पहुंच रही योजनाएं – अध्यक्ष, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र

rktvnews

हनुमामगढ़:जिले में होम वोटिंग शुरू, पहले दिन 673 मतदाताओं ने किया मतदान।

rktvnews

बादशाह के साथ रोमांटिक गाने जवाब में नज़र आयी सुपर टैलेंटेड गायत्री भरद्वाज।

rktvnews

बागपत:कल कलेक्ट्रेट में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस, साइबर खतरों से बचाव पर होगा प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर :आम बजट की भाजपा नेताओं ने की सराहना, संतुलित और विकसित भारत संकल्प को पूरा करने वाला बताया बजट।

rktvnews

दुमका:रानेश्वर प्रखंड में JSLPS के CIF ऋण से दीदियों को टोटो वितरण।

rktvnews

Leave a Comment