संभावना स्कूल के जुबली हॉल में शनिवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )15 सितंबर।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में सोमवार को सनातनी गंगा फांउडेशन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता के सनातनी गंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार ने की। इस मौके पर सनातनी गंगा फाउंडेशन की भोजपुर कमिटी की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा बिहार राज्य के अध्यक्ष सुजीत कुमार कसेरा को भोजपुर के महासचिव शंभू चौरसिया ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर कैप्टन प्रवीण कुमार ने श्रीलंका की खोज एवं श्री रामायण दिव्य यात्रा-2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने कहा कि आगामी 13 से 23 दिसंबर-26 तक सनातनी गंगा फाउंडेशन द्वारा श्रीलंका की खोज यात्रा होगी। यात्रा कै दौरान 17 से 19 दिसंबर तक सीतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका में होगा। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की खोज के दौरान माता सीता से जुड़े स्थल जैसे सीता कोटुवा, सीता अम्मन मंदिर (अशोक वाटिका) और दियूरुम्पोला (जिसे परंपरागत अग्नि परीक्षा से जोड़ा जाता है) का दर्शन किया जाएगा। मां सीता उत्सव में “रन फॉर मां सीता” एवं “डांस फॉर मां सीता” और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होगा। राम्बोड़ा स्थित श्री भगवान हनुमान मंदिर का दर्शन (जिसे परंपराओं के अनुसार हनुमान जी के श्रीलंका में प्रथम चरण रखने का स्थान माना जाता है) का दर्शन होगा। इसके अलावे राजा रावण से जुड़े माने जाने वाले स्थलों का भ्रमण होगा। बैठक में शंभू चौरसिया, अवधेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, डॉ. संदीप कुमार, राम अनूज सिंह, आनंद कुमार, विष्णु शंकर, अखिलानंद ओझा, रिशु सिंन्हा , विवेक तिवारी, दीप कुमार, नवीन कुमार, अवनीश कुमार, संजीव सिंह एवं दयाशंकर समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

