RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: किसानों को मिलेगा उनकी उपज का उचित मूल्य: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गेहूं अधिप्राप्ति कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी,सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से संचालित करने का दिया निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अप्रैल।आज रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रखंड उदवंतनगर स्थित एग्रो पैक्स में गेहूं अधिप्राप्ति का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किसानों से गेहूं की अधिप्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान किसान रविकांत सिंह द्वारा 11 क्विंटल गेहूं पैक्स को उपलब्ध कराते हुए खरीद प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को अधिप्राप्ति से संबंधित प्रक्रियाओं एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), जिला सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष सहित अन्य किसान एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एमडीजे विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम! सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ एक बार फिर से रचा इतिहास

rktvnews

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मे०वा० स्थायी आवंटन किए जाने का अनुरोध किया।

rktvnews

नई दिल्ली:तालीमी मेला 2025: जामिया में रौनक, रंग और रस का संगम।

rktvnews

इंदौर:सशस्त्र सेना झण्डा निधि में पटेल मोटर्स के संस्थापक ने दिया 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान।

rktvnews

दुमका:समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

rktvnews

बिहार सरस मेला: ग्रामीण शिल्प और हुनर को मिला बड़ा बाज़ार,महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की मिसाल हुई पेश।

rktvnews

Leave a Comment