RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)20 सितंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में भवन प्रमण्डल द्वारा जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने भवन प्रमण्डल के अधिकारियों से एक-एक कर सभी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि वैसे संवेदक जो कार्य को पूरा करने में देरी कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कर जिले के विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने किया एक ट्रक शराब बरामद।

rktvnews

बिहार: नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली,वित्त विभाग ने किया खंडन,बताया अफवाह।

rktvnews

आरा रोटी बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट को पुरस्कार सम्मान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने महिला का विडियो वायरल की धमकी देने वाले बांग्लादेशी युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

पटना:कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से भटक गए हैं राजनेता : फौजी राजेश निराला यादव

rktvnews

Leave a Comment