RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एमडीजे विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम! सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ एक बार फिर से रचा इतिहास

*विज्ञान संकाय में गिरिराज सिंह 90.2% अंकों के साथ बने स्कूल टॉपर
* वाणिज्य संकाय में 88.6% अंकों के साथ आदिति श्रीवास्तव बनी स्कूल टॉपर
*कला संकाय में 84.4% अंकों के साथ इंशा फ़िरदौस बनी स्कूल टॉपर

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,12 मई।एम डी जे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी, भोजपुर में आज सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का परिणाम आते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। गत वर्षो की भांति एक बार फिर इस वर्ष विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों संकाय में बेहतर अंक प्राप्त कर इतिहास रचने का काम किया।

गिरिराज सिंह विज्ञान संकाय(स्कूल टॉपर)90.2%

90.2% अंक प्राप्त कर गिरिराज सिंह पिता धनंजय कुमार ने विज्ञान संकाय में स्कूल टॉपर बनने का काम किया।

अदिति श्रीवास्तव वाणिज्य संकाय(स्कूल टॉपर)88.6%

वही वाणिज्य संकाय में 88.6% अंक प्राप्त कर आदिति श्रीवास्तव, पिता सुधीर कुमार श्रीवास्तव स्कूल टॉपर बनी।

इंशा फिरदौस कला संकाय ( स्कूल टॉपर)84.4%

कला संकाय में इंशा फिरदौस पिता मोहम्मद शमशाद आलम ने 84.4% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का काम किया।
साइंस में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में अंकित कुमार 86.8%, आदित्य कुमार 85.8%, जननी यादव 83.8%, अमन कुमार 82.%4, पंकज कुमार 82.4%, दीपक प्रकाश
80.2 %, अमन कुमार सिंह 80%, इत्यादि प्रमुख रहे। वही 70 परसेंट से 80 परसेंट के बीच की छात्रों की संख्या भी काफी थी।
वाणिज्य संकाय में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में सत्यम कुमार 81%, पीयूष प्रणव 76.8%, मोहित वर्मा 70.6%, प्रमुख थे।
कला संकाय में इंशा फिरदौस 84.4% अंक प्राप्त कर अपना जलवा कायम रखा।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 105 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे।
सभी सफल छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाईयां दी एवं अपनी खुशी का इजहार किया। छात्र छात्राओं ने गुरुजनों का चरण छूकर सबका आशीष एवं स्नेह भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह ने सभी सफल प्रतिभागियों को मिठाइयां खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ नंदकुमार सिंह ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे यहां का परीक्षा परिणाम शत -प्रतिशत रहा। हमारे विद्यालय के छात्रों का बेहतर रिजल्ट के पीछे इस विद्यालय में पढ़ाने वाले होनहार फैकल्टीज का मेहनत उनका मार्गदर्शन एवं छात्र-छात्राओं की मेहनत एवं अभिभावकों का सहयोग रहा। निश्चित रूप से हमारे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के साथ-साथ अपने क्षेत्र के समस्त बुद्धिजीवियों के मान सम्मान को ऊंचा बनाए रखने का काम किया हैं।
प्राचार्य के ए. के. घोष, वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार के साथ-साथ विद्यालय में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

Related posts

गढ़वा:राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु प्रत्येक शनिवार को लगेगा राजस्व शिविर।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अगस्त को नई दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

जल संकट का समाधान: परंपरागत ज्ञान और आधुनिक तकनीक का संगम।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उप चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य पवन नायक द्वारा फरना ग्राम में चल रहा है श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धालु हो रहे भाव विभोर।*

rktvnews

गया: डीएम ने दिए अवैध बालू खनन एवं परिवहन को पूर्ण रूप से रोकने हेतु अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment