RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार सरस मेला: ग्रामीण शिल्प और हुनर को मिला बड़ा बाज़ार,महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की मिसाल हुई पेश।

22 दिनों में व्यवसाय का आंकड़ा 28 करोड़ कर गया पार।

लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों के साथ रामायण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)03 जनवरी।सदियों वर्ष पुरानी हस्तशिल्प . लोक कलाएं और कलाकृतियाँ अब अपने विलुप्तता से बाहर निकलकर सरस मेला के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रही हैं l हर उम्र, हर वर्ग और हर तबके के बीच हस्तशिल्प के प्रति दीवानगी सरस मेला में देखते ही बन रही है l आगंतुक स्टॉल पर अचानक पुरानी कलाकृतियों को देखकर अचंभित होते हैं फिर उसके बारे में जानकारी लेते हैं और फिर बिना मूल्य पूछे खरीद भी लेते हैं l क्यूंकि सरस मेला में बिक रहे हस्तशिल्प और कलाकृतियों के साथ ही देशी खाद्य पदार्थ अमूल्य हैं l
मेला परिसर में स्वयं सहायता समूह से जुडी ग्रामीण महिला उद्यमी अपने स्टॉल पर खुद के द्वारा उत्पादित उत्पादों का बिक्री कर ही रही हैं वही इन्ही महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादन कंपनियां भी हैं जिन्होंने ग्रामीण शिल्प एवं हुनर को बड़ा व्यवसाय बनाकर महिला स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है l जीविका दीदियों द्वारा संचालित शिल्पग्राम महिला उत्पादक कंपनी के स्टॉल पर खादी, सिल्क और हैंडलूम के परिधान एवं विभिन्न लोककलाओं के तहत निर्मित शिल्प और कलाकृतियाँ , मधुग्राम महिला उत्पादक कंपनी के स्टॉल पर कई प्रकार के फ्लेवर के मधु,किशनगंज में जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित महानंदा चाय , जानकी सिलाई सह उत्पादक कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित परिधान, तिरहुत जीविका महिला बैग उत्पादक कंपनी लिमिटेड के बैग, झोला,पर्स तथा सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों द्वारा निर्मित उत्पादों का खास क्रेज रहा और बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री हो रही है l
सरस मेला परिसर में आगंतुकों को कई तरह की सुविधाएँ भी प्रदान की गयी हैं l मसलन पालना घर में अपने बच्चों को छोड़कर दंपत्ति मेला का परिभ्रमण कर रहे हैं l सभी स्टॉल पर कैशलेश खरीददारी की उपलब्धता ने उनकी खरीददारी को आसान बनाया है l सरस मेला परिसर में एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है l रुपयों की जमा-निकासी के लिए जीविका दीदियों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र संचालित किये गए है l इससे क्रेता और विक्रेता दोनों को फायदा हो रहा l जीविका द्वारा वृद्धजनो एवं दिव्यांगों को मेला परिभ्रमण के लिए व्हील चेयर की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है l आगंतुकों की समस्यायों के समाधान के लिए सहायता केंद्र संचालित है l सुव्यवस्थित सरस मेला सौ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित किया जा रहा है l आगंतुकों के लिए प्रवेश –निकास एवं आकस्मिक द्वार की चारो तरफ व्यवस्था की गई है l अग्निशामक दल और अग्निशामक वाहन भी सरस मेला परिसर में उपलब्ध है l स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया गया था जहाँ से स्टॉल धारकों एवं आगंतुकों को जरुरत के अनुसार मेडिकल सुविधा एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है।
सरस मेला में सहारनपुर के फर्नीचर, भदोही के कालीन और रग्स, जम्मू-कश्मीर के स्टॉल से गर्म कपडे, शाल , सूट , जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित अचार-पापड़ समेत देशी व्यंजन , अगरबत्ती , कई प्रकार के आटे , भागलपुर की खादी के कपडे, सिल्क की साड़ियां , हैंडलूम , कश्मीर के ड्राई फ्रूट्स आदि की खूब बिक्री हुई है l 22 दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 28 करोड़ रूपया से अधिक का है l
शनिवार की शाम अरुण और उनकी टीम ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति के साथ ही रामायण की झांकी प्रस्तुत की l
बिहार सरस मेला ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा पिछले 12 दिसंबर से गाँधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है l मेला का समापन 4 जनवरी की शाम 5 बजे होगा। इस अवसर पर श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार ने आने की स्वीकृति प्रदान की है।

Related posts

भोजपुर: शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु पदाधिकारी करें मातृ वंदन,पोषण ट्रैकर योजना सहित आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विद्युतीकरण में अनियिमितता और नियमों की अवहेलना पर 6 विद्युत अफसरों पर कार्रवाई।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में “राम धुन” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के सभी 32 मंडलो मे कार्यसमिति बैठक संपन्न!30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर।

rktvnews

भारतीय नौसेना की स्वदेशीकरण आवश्यकताओं के बारे में एक संवादमूलक सम्मेलन और बिजनेस टू बिजनेस सत्र का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:डा चुन्नन कुमारी बनी हिन्दी विभागाध्यक्ष!विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने का प्रयास करुंगी:डा चुन्नन कुमारी

rktvnews

Leave a Comment