RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिले में बढ़ाई जाए पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या: अपर मुख्य सचिव

LPG घरेलू गैस पर निर्भरता में कमी लाने की है आवश्यकता।

ऊर्जा स्त्रोतों के वैकल्पिक उपयोगों के बढ़ावे पर दिया गया जोर।

जिले में सुचारू है LPG आपूर्ति: जिलाधिकारी

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह जिला प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अप्रैल।पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा तथा अन्य संबंधित विषयों पर आज समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग सह प्रभारी सचिव, भोजपुर द्वारा की गई।
बैठक के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने अपर मुख्य सचिव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी ने जिले की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है तथा विभिन्न पदाधिकारियों के माध्यम से नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। संवेदनशील गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल की मांग एवं आपूर्ति की स्थिति, जिला एवं अनुमंडल स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम तथा शिकायत निवारण तंत्र के संबंध में भी जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज, सरकारी आवासीय विद्यालयों, दीदी की रसोई आदि संस्थानों में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र में भी गैस आपूर्ति सामान्य है तथा जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जिले में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कोयला, एथेनॉल, सोलर कूकर एवं इंडक्शन जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को भी बढ़ावा देने का निर्देश दिया।
उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं उनके मूल्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पीएनजी सप्लायर द्वारा प्रतिदिन दिए जा रहे नए कनेक्शनों की उपलब्ध कराने की क्षमता बढ़ाने तथा और अधिक उपभोक्ताओं को प्रतिदिन कनेक्शन प्रदान करने का निर्देश दिया। औद्योगिक इकाइयों के संचालकों को भी पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता भोजपुर, अपर समाहर्ता (पीजीआरओ), अपर समाहर्ता आपदा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के प्रतिनिधि तथा विभिन्न पेट्रोल पंपों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

सरकार ने एसपीआईसीईडी योजना के जरिए हल्दी के निर्यात को बढ़ावा दिया:केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

rktvnews

डालमिया सीमेंट ने ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत पूर्वी भारत के 400 से अधिक अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को सम्मानित किया।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने जापानी चिकित्सा उपकरण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माईसीजीएचएस आईओएस ऐप लॉन्च किया।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment