RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली शोभा यात्रा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी।स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय परिषद आरा नगर इकाई द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकला का जिसका शुभारंभ आरा के ऐतिहासिक महाराजा कॉलेज परिसर से हुआ, जो महावीर टोला, बड़ी मठिया,महादेवा, धर्मन चौक,टाउन थाना से होते हुए रमना हनुमान मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं परिषद के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। नारा लगता रहा- विवेकानंद का क्या संदेश सुंदर सुहाना अपना देश, छात्र शक्ति—राष्ट्र शक्ति, भारत माता की जय।समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विकाश सिंह ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है, युवा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से चरित्र, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।राज पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।यह छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है,जो छात्र शक्ति को संगठित कर कार्य करने की दिशा देता है।संयोजक चंदन तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के छात्र जीवन को दिशा देने वाले हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा परिसरों में राष्ट्रवादी चेतना, छात्रहित एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर निरंतर संघर्ष और रचनात्मक कार्य कर रही है। शोभायात्रा का विषय परिवेश विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी ने किया। शोभयात्रा का नेतृत्व जिला संयोजक अनुप सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रमुख हैप्पी किशोर ने किया।

Related posts

पटना: विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश में राज्यसभा के प्रत्याशी महेश केवट ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

rktvnews

बागपत :प्रभारी मंत्री ने की राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पर्यावरण सुरक्षा के लिए यूथ फॉरसेवा द्वारा गोष्ठीआयोजित!जल संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उनके योगदान को किया गया याद!भोपाल की हर गली और इलाके में डॉ. शर्मा के कार्यों का प्रतिबिंब: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment