
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, भोजपुर की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष शहनवाज बली खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने कहा कि लोजपा (रा) हमेशा अल्पसंख्यक वर्ग के हितों के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के विकास और राजनीतिक हिस्सेदारी के मुद्दों को लेकर पार्टी ने सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाई है।सलीम साहिल ने पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग को लेकर रामविलास पासवान ने अपनी पार्टी को भी दांव पर लगा दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सभी वर्गों को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दिलाना रहा है।
जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने मुख्य अतिथि सलीम साहिल को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने अल्पसंख्यक समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर महत्वपूर्ण पहल की थी।
पार्टी को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पिंटू आलम उर्फ अमजद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारी अध्यक्ष तथा शहनवाज बली खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाए जाने की घोषणा की गई।बैठक को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. नसीम, प्रदेश महासचिव मो. साकिब कलाम, लोजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यादव राम, सकल सिंह भोजपुरिया, जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मुन्नू, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनू सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लीला शर्मा तथा छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
