RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

पटना/बिहार (नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार)19 जुलाई। गुरुवार को विधानसभा में विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव ने की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधान सभा अध्‍यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि विधान सभा की कार्यवाही के कवरेज के दौरान सकारात्‍मक और जनहित की खबरों को प्रमुखता देनी चाहिए। इससे सरकार के कार्यों से लोग अवगत होंगे और विकास योजनाओं को भी गति मिलेगी। बिहार विधान सभा की प्रेस सलाहकार समिति की बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए उन्‍होंने कहा कि कार्यवाही के दौरान सदन में हंगामे को समाचारों में प्रमुखता मिलती है, इससे बचना चाहिए। अध्‍यक्ष ने कहा कि सदन सचिवालय बेहतर माहौल बनाने का पूरा प्रयास करता है। इसमें मीडिया का सहयोग भी अपेक्षित है। इस दौरान कई पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किये।
बैठक के दौरान प्रेस सलाहकार समिति की उपसमिति का कार्यकाल दिसंबर तक बढ़ाते हुए इससे पहले रिपोर्ट सौंपने की बात भी कही गयी। यह समिति प्रेस सलाहकार समिति के सदस्‍य और पत्रकारों को देय सुविधाओं को लेकर अध्‍ययन कर रही है। इसमें संसदीय यात्रा के साथ सर्किट हाउस आवंटन संबंधी मुद्दे भी शामिल हैं। यह समिति विभिन्‍न राज्‍यों में पत्रकारों को मिल रही सुविधाओं का भी अध्‍ययन कर रही है। हालांकि कुछ सदस्‍यों ने समिति की रिपोर्ट आने में विलंब पर नाराजगी भी जतायी।
बैठक में उपाध्‍यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, सचिव राज कुमार, निदेशक राजीव कुमार,हिन्दुस्तान के सम्पादक विनोद बन्धु ,समेत प्रेस सलाहकार समिति के लगभग सभी सदस्‍य मौजूद थे।

Related posts

गढ़वा:अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी श्री राज कुमार ने कुंवर सिंह विजयोत्सव के सांस्कृतिक संध्या की झलकियां साझा की।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय सभा कक्ष में जिला योजना अनावद्ध निधि की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया।

rktvnews

नितिन गडकरी ने खगोलीय इतिहास में भारत का शानदार अध्याय लिखने के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण प्रदुषण के लिए पॉलीथिन और थर्मोकोल जैसे कारको से भावी जीवन खतरे में:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

Leave a Comment