RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उनके योगदान को किया गया याद!भोपाल की हर गली और इलाके में डॉ. शर्मा के कार्यों का प्रतिबिंब: मुख्यमंत्री

भोपाल/ मध्यप्रदेश 19 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज भोपाल के रेत घाट चौराहे पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि डॉ. शर्मा मध्य प्रदेश का गौरव थे। भोपाल की हर गली में उनके कार्यों की झलक मिलती है। भोपाल का हर क्षेत्र उनके योगदान को प्रतिबिंबित करता है। डॉ. शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रपति के रूप में जो कार्य किया, वह अद्भुत था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों की ओर से मैं डॉ. शंकर दयाल शर्मा जी को नमन करता हूँ।
इस अवसर पर डॉ. शंकर दयाल शर्मा के परिजन और नागरिक उपस्थित थे। डॉ. शर्मा की जयंती के अवसर पर महापौर मालती राय, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित कई जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने डॉ. शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। डॉ. शंकर दयाल शर्मा के योगदान का स्मरण किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मासिक पत्रिका कृषि समाधान के डॉ शंकर दयाल शर्मा पर केंद्रित विशेषांक का विमोचन भी किया।

पौध-रोपण

मुख्यमंत्री चौहान ने आज रेत घाट चौराहे पर डॉ. शंकर दयाल शर्मा की प्रतिमा के निकट स्थित उद्यान में उनकी स्मृति में पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में डॉ. शर्मा के परिजन और नागरिक शामिल हुए। स्व. डॉ. शर्मा के भाई ईशदयाल शर्मा, भतीजे अमित शर्मा, भतीजी रितु शर्मा सहित सुमित पाठक, श्री मनीष दयाल शर्मा, दिनेश दयाल शर्मा, संजय दयाल शर्मा, ध्रुव सोनी, अशोक वर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राजा शर्मा, रोशनी शर्मा भी पौध-रोपण में शामिल हुए। आज ओरियंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भी पौध-रोपण किया।

Related posts

पुजारी संत केशव दास जी की प्रथम पुण्यतिथि 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन बड़ी मठिया में।

rktvnews

इंदौर:मंत्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा को दी करोड़ों रूपये की सौगात।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं कक्षा के सफल विद्यार्थियों दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी के गोद लिए विद्यालय का मॉडल स्कूल की तर्ज पर हुआ कायाकल्प।

rktvnews

भाजपा भोजपुर युवा मोर्चा ने चलाया जिले में स्वच्छता अभियान।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की मरम्मती एवं शौचालय निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment