RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत :प्रभारी मंत्री ने की राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

कानून व्यवस्था व विकास कार्यों में ना हो कोई लापरवाही: मंत्री

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)25 मार्च।जनपद प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश जसवंत सिंह सैनी का जनपद बागपत में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व ,कानून व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने कहा सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें पात्र व्यक्तियो को सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिले आम आदमी पीढ़ीत व्यक्ति के साथ अधिकारी अच्छा व्यवहार करें उन्हें सरकार की योजना के प्रति अच्छे से जोड़े और जो पात्र हैं उन्हें लाभान्वित करें सरकार पीड़ित के लिए गंभीर है सरकार का उद्देश्य आम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचना है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है
प्रभारी मंत्री ने सीएम डैशबोर्ड के संदर्भों की समीक्षा करी उन्होंने कहा जिन विभागों की रैंकिंग खराब है इसमें सुधार किया जाए गंभीरता के साथ तत्परता दिखाएं और कार्य को गुणवत्ता के साथ करें जनपद हमेशा अच्छी रैंकिंग में आना चाहिए स्वास्थ्य पशुपालन कृषि उद्यान आदि विभागों की रैंकिंग अच्छी पाएगी उन्होंने सभी अधिकारियों कहा कि टीम वर्क के रूप में कार्य करें कार्य के प्रति लापरवाह ना करे संवेदनशील बने व्यक्ति जिले से चलकर आपके कार्यालय तक एक उम्मीद के साथ आता है जो माo मुख्यमंत्री जी की मनसा है कि आम आदमी को सरकार की जनकल्याणकारी योजना के जरूरतमंद को लाभ मिले। माननीय मंत्री जी ने कहा कि कल सरकार को 25 मार्च 2025 को पूरे 8 वर्ष हो जाएंगे सरकार ने 8 वर्ष में इतना विकास किया है कि जो पूर्व में नहीं हुआ है अगले 2 वर्ष में भी सरकार की मनसा जो व्यक्ति वंचित रह गए हैं उनके कार्यों को पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्यों का मूल्य का मूल्यांकन करते रहें जो आपके पास आता है उनकी उम्मीद पर खरे उतरे पेंशन राशन सामूहिक विवाह श्रम कार्ड मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना छात्रवृत्ति आदि से वंचित नहीं रहने चाहिए।
उन्होंने ग्राम व शहर स्तर पर साफ सफाई के निर्देश दिए उन्होंने कहा की बीमारी का प्रकोप चल रहा है स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और गांव में समय-समय पर स्प्रे होते रहे फॉगिंग होती रहे जिससे कि आम जनमानस स्वस्थ रहे और बीमारियों से बचा रहे उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की जो मरीज उपचार लेने आते हैं उन्हें गुणवत्ता के साथ उपचार दिया जाए चिकित्सक के व्यवहार से मरीज को बेहद फर्क पड़ता है मृद व्यवहार के साथ चिकित्सक अपना कार्य करें। प्रभारी मंत्री ने कहा आयुष्मान गोल्डन योजना जो योजना के अंतर्गत जो अस्पताल पैनल में है उनका प्रचार प्रसार कराया जाए और आयुष्मान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक उपचार दिया जाए जिन अस्पतालों के पेमेंट पेंडिंग है उनके तत्काल पेमेंट किए जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 60 करोड़ 56 लाख का भुगतान किया जा चुका है जबकि 41 करोड़ का शेष रहेगा है जिसे जल्द कर दिया जाएगा आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक के ऊपर के लाभार्थियों के 11600 कार्ड बना दिए गए हैं।
विधायक योगेश धामा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI की जो समस्या है उनका तत्काल समाधान होना चाहिए नालों की समस्या सड़कों की समस्या रूट समस्या टोल समस्या है बैठक कर उनका समाधान कराया जाए।
मंत्री ने कहा शिक्षा, स्वास्थ्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा शिक्षा के प्रति संबंधित अधिकारी संवेदनशील रहे शिक्षा से ही जीवन शुरू होता है जिससे एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है।
उन्होंने कर -करेत्तर व राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा जो वार्षिक लक्ष्य मिला है उसके सापेक्ष कार्य किया जाए राजस्व में जनपद अग्रिम रहना चाहिए शासन से मिले हुए लक्ष्य के सापेक्ष संबंधित अधिकारी कार्य करें।
उन्होंने किसानों को तकनीकी जानकारी देने के निर्देश दिए कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सरकार की मंशा के अनुरूप तकनीकी से सीधा जोड़ा जाए प्रभारी मंत्री ने कहा किसान को खाद बीज के लिए परेशान होना ना हुने पड़े खाद की उपलब्धता रहनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के संबंध में भी निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो सोलर पैनल लगे हैं उनका सत्यापन कराया जाए कि सही तरीके से चल रहे हैं या नहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए एग्री स्टेक, फार्मर रजिस्ट्री में गति बढ़ाई जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बागपत के विकास को अधिक से अधिक गति मिलनी चाहिए।
उन्होंने लीड बैंक मैनेजर, उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि सरकार की जो योजना है उनमें लक्ष्य के सापेक्ष कार्य किया जाये। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अधिक से अधिक आवेदन कर कर युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा प्रगति खराब होगी तो संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने सोशल सेक्टर विभागों की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा पेंशन छात्रवृत्ति में कोई लापरवाही नहीं की जाए जो पात्र है उन्हें समय से पेंशन मिलनी चाहिए और पेंशन के लिए कैम्प लगाये जाए ईकेवाईसी पर भी फोकस करने के निर्देश दिए उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में भी संबंध को अच्छी प्रगति करने के निर्देश दिए।
आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों का समय अंतर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत किया जाए। इस उद्देश्य से सभी अधिकारी कार्य करें और अपने दायित्वों का निर्भन करें जनता दर्शन में आने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
मंत्री ने कानून व्यवस्था के कार्यो की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस का संवाद जन सामान्य से ठीक हो अपनी तहरीर के लिए आए तो उनकी समस्या को सुना जाए हत्याओं के मामले में गिरावट आनी चाहिए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 977 लोगों की अपराधी हिस्ट्री खोली गई है पुलिस की अपराधियों पर पैनी नजर रहे कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए पुलिस निरंतर फूट पेट्रोलिंग करते रहें पुलिस के क्यूआर कोड सिस्टम की प्रशंसा की उन्होंने कहा जो थाने में प्रार्थना पत्र आए उनका समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए ।
उन्होंने कहा समस्त अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें हम सबको जो दायित्व मिले हैं उनका सत्य निष्ठा के साथ निर्भन किया जाए।
उन्होंने कहा जिम्मेदारी से बचे नहीं जनता की समस्या का समाधान होना चाहिए समाधान गुणवत्ता के साथ हो कोई व्यक्ति किसी अधिकारी यह कर्मचारी के पास तभी आता है जब उसे आवश्यकता होती है अच्छा कार्य करने वालों की हमेशा लोग याद करते हैं उनकी कार्यप्रणाली को इसलिए जहां भी रहे अच्छा कार्य करें लोक सेवक के रूप में अधिकारी कार्य करें आम आदमी को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए उन सुविधाओं से लाभ मिले सरकार की मंशा के अनुरूप जनता से संवाद रखा जाए जनता को संतोषजनक उत्तर दें गंभीरता से समस्या को सुनने के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी कटिबंध है जनता की समस्या का समाधान संबंधित पहले स्तर पर ही हो जाना चाहिए यह विकास का प्रदेश है 25 मार्च को सरकार के कल 8 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं जैसा विकास हुआ है इससे अच्छा और विकास करने का प्रयास करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय अपर जिलाधिकारी वित्त/र राजस्व पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तीरथ लाल सहित आदि अधिकारी जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री का जॉर्जटाउन में गुयाना के राष्ट्रपति ने अगवानी की।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 2,236 करोड़ रुपये के लागत वाली सीमा सड़क संगठन की 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित की

rktvnews

इस वर्ष शुक्रवार को पड़ने वाला सतुआन होगा शुभ फलकारी:ज्योतिषाचार्य संतोष।

rktvnews

बागपत:पोषण पखवाड़ा 2025 का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

डीलशेयर ने जयपुर में अपने पहले ऑफलाइन रिटेल स्टोर का किया उद्घाटन।

rktvnews

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला।

rktvnews

Leave a Comment