
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ एवं मंडल के सहकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रो विकास चंद्र ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में शिक्षक प्रकोष्ठ एवं मंडल के कार्यकर्ताओं और सहकर्मियों ने तिरंगे के साथ अभियान में भाग लेते हुए लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति और गौरव के साथ मनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तथा मंत्री संजय सरावगी के नेतृत्व में राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने की बात कही गई।हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा जन-अभियान है। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का प्रतीक है। अभियान के माध्यम से युवाओं और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
