
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अप्रैल। यूथ फॉर सेवा द्वारा आज बालिका उच्च विद्यालय एवं शिशु संस्थान महादेवा में पर्यावरण सुरक्षा और कैरियर काउंसलिंग के लिए गोष्ठी आयोजित की गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए आनंद कुमार ने कहा पर्यावरण की सुरक्षा किसी व्यक्ति विशेष से नहीं होगा बल्कि इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। इस समस्या से पूरा विश्व प्रभावित है। हम सभी आर्थिक युग में केवल अपना लाभ देख रहे हैं ।यही कारण है कि पर्यावरण प्रदूषित होने से सभी जीवधारियों पर संकट आ गया है।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए प्रो नरेंद्र प्रताप पालित ने कहा की जल ही जीवन है।
आज जल के लिए पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। कुआ तालाब हैंड पंप आदि का जल स्तर नीचे चला जा रहा है।अकाल,अतिवृष्टि ,अनावृष्टि ,बाढ़, सुखाड़ सुनामी ,जैसे प्राकृतिक आपदा से पूरे जीव-जंतु प्रभावित है। जल के मुख्य स्रोत वृक्ष है। वृक्ष से वर्षा, हरियाली,शुद्ध ऑक्सीजन, फल फूल दवा आदि प्राप्त होते हैं।
वृक्ष की अंधाधुंध कटाई से पूरा पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में जेल के लिए परमाणु युद्ध हो सकते हैं। इसलिए जल को बचाना अति आवश्यक है। जल का बेकार नहीं करें जरूरत भर जल्द से काम करें ,हाथ मुंह धोने में नल को छोड़ खुले ना छोड़े।
वही व्यवस्थापक रामजी तिवारी ने पशु पक्षियों के विलुप्त होने की चर्चा की, श्रीमती रीता सिंह ने बच्चों का काउंसलिंग करते हुए कहा कि अपनी रूचि के अनुसार पढ़ें और लक्ष्य निर्धारित करें तभी शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त होगी।
इस अवसर पर विद्यालय के नवम वर्ग की छात्रा सृष्टि गुप्ता, कुमारी श्रेया, दशम वर्ग की छात्रा स्नेहा मिश्रा, कुमारी सौम्या, कोमल कुमारी,सप्तम वर्ग की छात्रा अनु कुमारी एवं कृतिका कुमारी ने भी अपने अपने विचारों को व्यक्त किया।
मंच संचालन सुरेश कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार शाह ने किया।
इस अवसर पर विक्की कुमार , चन्द्र भूषण उपाध्याय, नर्वदेश्वर उपाध्याय, सूर्यकांत कुमार गायत्री अखौरी, वीणा श्रीवास्तव, पुष्पा पाण्डेय, उषा कुमारी, प्रियंका कुमारी, एकता कुमारी तथा विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।प्रधानाध्यापक श्री जगदीश सिंह, डॉ निरुपमा सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रियता से लगे रहे। अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

