RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आजादी का महत्व स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा करना और विकास के पथ पर अग्रसर होना है : प्रो एन पी पालित

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय,आरा वीर में इतिहास विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को ‘आजादी का महत्व और विकसित भारत’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन सभागार में किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित के दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विषय प्रवेश इतिहास विभागाध्यक्ष एवं बर्सर प्रो. डॉ. राजीव कुमार एवं संचालन इतिहास विभाग की डॉ.अनुपमा ने किया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित ने कहा कि आजादी का महत्व केवल स्वतंत्रता प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा करना और देश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को स्मरण करते हुए छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इन्होंने भारत की संस्कृति और सभ्यता तथा ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में भारत का गौरवशाली योगदान रहा है। आज भारत की पहचान विश्व स्तर पर मजबूत हो रही है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार पर ध्यान देना होगा।
भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा।
कौशिकी कुमारी प्रथम, नंदनी कुमारी ने द्वितीय तथा ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनामिका ,डॉ. अंजू कुमारी डॉ. पूनम कुमारी एवं डॉ.राकेश कुमार रहे।कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र नारायण विकास, डॉ. अमरजीत कुमार, डॉ. राखी सिंह, डॉ. कुमारी शिल्पा, डॉ. विभा कुमारी, डॉ. मीरा रानी, डॉ. स्मृति चौधरी, डॉ. सादिया हबीब, डॉ. अवधेश प्रसाद, डॉ. सुधा कुमारी, निवेदिता कुमारी सहित शोधार्थी ज्योति कुमारी रही। डॉ. सरोज ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से मेरी माटी मेरा देश अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।

rktvnews

हिमालयन बुद्धिस्ट कल्चर एसोसिएशन (HBCA) के साथ IBC ने आज बैशाख पूर्णिमा का शुभ दिन मनाया।

rktvnews

भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023 का समापन: भारत की साइबर सुरक्षा तैयारियां एक नई ऊंचाई पर पहुंची

rktvnews

बक्सर:12 से 24 फरवरी तक नसबंदी कराने वाले पुरुष लाभार्थियों को किया जायेगा सम्मानित: डीएम

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने डायग्नोस्टिक सेंटर का लोकार्पण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंडला से भी प्रारम्भ होगी पीएमश्री वायु सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment