RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: देशभक्ति गीतों के साथ NCC कैडेटों ने निकाली”हर घर तिरंगा” रैली।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)11 अगस्त।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर द्वारा “हर घर तिरंगा” रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल की गरिमामयी अध्यक्षता और नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय सिमरी से हुई, जहाँ से एन.सी.सी कैडेट्स ने देशभक्ति के नारो और हाथो में लहराते राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च करना शुरू किया। रैली सिमरी ब्लॉक से शुरू होकर डी.एस.एस.भी कॉलेज की ओर बढ़ी। इस रैली में सारे पी.आई. अधिकारी व कैडेट्स पूरे रास्ते एन.सी.सी कैडेट्स के अनुशासित मार्च और “भारत माता की जय” “वंदे मातरम” व “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के गगनभेदी नारो ने आसपास के वातावरण को राष्ट्रीभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इसमें डी.एस.एस.भी कॉलेज और सिमरी हाई स्कूल के ए.एन.ओ और सभी पी.आई स्टाफ उत्साह पूर्वक रैली का समापन किया।

रैली की अध्यक्षता करते हुए कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवान ने कैडेट्स और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए तिरंगे के सम्मान और इसकी ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वाभिमान” का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक के मन में देश भक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है। इस अभियान में सभी पी.आई, और सिविल स्टाफ मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन सम्पन्न!

rktvnews

इन्द्र का भी प्रकोप भी सामूहिकता से सामना किया जा सकता है:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की जिला स्तरीय पोषण टास्क फोर्स के गठन से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

झारखंड: चतरा: रात्रि चौपाल में 13 नवंबर को वोट करेगा चतरा का लगा नारा।

rktvnews

जोखिम के इलाके में अरुंधति रॉय।

rktvnews

Leave a Comment