RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा बार एसोसिएशन चुनाव में महासचिव पद के लिए मनमोहन ओझा ने किया नामांकन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।आरा बार एसोसिएशन के आगामी सत्र 2026-28 के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। महासचिव पद के लिए अधिवक्ता मनमोहन ओझा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद उन्होंने बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सहयोगी अधिवक्ताओं एवं युवा अधिवक्ताओं से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।उनकी उम्मीदवारी किसी पद की आकांक्षा मात्र नहीं, बल्कि बार की सेवा, अधिवक्ताओं की गरिमा की रक्षा और एसोसिएशन के हित में काम करने की प्रतिबद्धता है।
इधर, अधिवक्ता जयंत सिंह ने भी आरा बार एसोसिएशन के सत्र 2026-28 के चुनाव में महासचिव पद के लिए नामांकन दाखिल करने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने संदेश में संघ के सभी सदस्यों से आशीर्वाद की अपेक्षा व्यक्त की।मेरे कार्य ,विश्वास और समर्पण से सभी सदस्य वाकिफ हैं।इससे महासचिव पद के चुनाव को लेकर मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related posts

इंदौर:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

हैदराबाद अवध चेतना मंच सोसाइटी का दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आर. वेंकटरमण को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों होगा खजराना मंदिर में बने भक्त सदन एवं प्रवचन हॉल का लोकार्पण।

rktvnews

चाईबासा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

क्या दुनिया को है सन्देश, जलता हुआ बांग्लादेश?

rktvnews

Leave a Comment