RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोपाल:मध्यप्रदेश में राज्यसभा के प्रत्याशी महेश केवट ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)08 जून।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा भवन, भोपाल में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मोहन यादव एवं हेमंत खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके नामांकन को संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा सामाजिक प्रतिनिधित्व को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नामांकन कार्यक्रम में भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महेश केवट को भाजपा ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Related posts

भोजपुर: समय पर विद्यालय नहीं आने वाले शिक्षकों की तैयार करें सूची, करें कार्रवाई: डीएम

rktvnews

…..इधर किशोर बाबू जब घर पहुँचे तब तक कंचन स्कूल जा चुकी थी…: अनायास

rktvnews

भोजपुर : 92 पीस बीयर के साथ एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार! दूसरा हुआ फरार! बहोरनपुर पुलिस ने किया बरामद।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो-दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न।

rktvnews

लखीसराय : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशी अंतरण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:1 मार्च से अब तक अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के पास।

rktvnews

Leave a Comment