RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)26 मार्च।रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को जमशेदपुर के स्वर्णरेखा, दोमुहानी, बालूघाट, बेलीबोधन, ग्रीन पार्क/डीवीसी, बागबेड़ा घाट सहित शास्त्रीनगर का निरीक्षण किया। साथ ही विसर्जन घाटों एवं शोभायात्रा मार्ग में प्रशासनिक इंतजामों एवं सुरक्षित विसर्जन के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहारो के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं दुर्घटना को रोकने हेतु प्रशासन हर संभव कदम उठाया जाएगा।
निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा दृष्टिकोण से घाटों पर बैरिकेडिंग, समतलीकरण करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को न्यूनतम किया जा सके। इसके अतिरिक्त गोताखोर एवं आपदा प्रबंधन टीमों को विसर्जन के दौरान अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
घाटों के पहुंच पथ की मरम्मत एवं नागरिक सुविधा हेतु नगर निकाय एवं जुस्को प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों का मरम्मतीकरण, घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा मानकों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विधि व्यवस्था पर सतत निगरानी हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस का निर्देश दिया। भीड़ भाड़ नियंत्रण हेतु वाचटावर, माईक सेट की व्यवस्था करने तथा शोभायात्रा मार्ग व घाटों पर ड्रोन व वीडियो कैमरा से निगरानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विसर्जन के दौरान सभी सुरक्षा उपायों को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियो एवं आयोजकों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने एवं सरकार के द्वारा जारी झंडा की ऊँचाई सहित अन्य सभी निर्देशों के पालन करने की अपील की।
निरीक्षण दौरान उपायुक्त के अलावे सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एडीएम लॉ एंड ऑडर राहुल जी आनंद जी, सहित पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक, पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर, जुस्को, आयोजन समिति के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजुद थे।

Related posts

मनरेगा के खिलाफ सत्ताधारी वर्ग के नीतिगत हमले।

rktvnews

भोजपुर: टेंपुओं की हड़ताल के बीच अम्बेडकर सेवा समिति ने शुरू की निःशुल्क वाहन सेवा।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मुफ्त प्रसारण/टेलीकास्ट समय के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को डिजिटल वाउचर आवंटित किए।

rktvnews

भोजपुर:लिटिल चैंप्स 54 रनों से विजयी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

अपराध रोकने में जिला प्रशासन और बिहार सरकार नाकाम:अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

Leave a Comment