RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)10 जनवरी।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान उपायुक्त ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया। साथ ही वृद्ध माताओं के बीच कंबल वितरण किया।
जनता दरबार में पेंशन,राशन कार्ड, भूमि विवाद, दाखिल खारिज, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में भारत के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश को विद्युत ऊर्जा में सरप्लस स्टेट बनाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित : ऊर्जा राज्यमंत्री

rktvnews

राखी को बनाएं विशेष: द बॉडी शॉप के फेस्टिव गिफ्ट बॉक्सेस देते हैं आपको एक शानदार, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प

rktvnews

शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नवरोज़ पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित सहकारिता के माध्यम से जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment