RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का किया गया आयोजन!प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं टी-शर्ट देकर किया गया सम्मानित।

चतरा/झारखंड 7 अक्टूबर।पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखण्ड रांची के तत्वाधान में जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में किया गया।
खेल में मुख्य रूप से तीरंदाजी, गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भारा दौड़ एवं सेकोर शामिल है। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, चतरा तुषार राय एवं कार्यकारी अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ चतरा चद्रेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, चतरा तुषार राय ने बताया कि सभी खेलों में लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। विशेषकर जनजातीय खिलाड़ियों की भागीदारी ज्यादा रही। पुरे खेल में जिले के सभी प्रखण्डों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।

*भारा दौड़ (खेल में) बालक वर्ग*
सिमरिया प्रखण्ड के दिनेश कुमार, पिता सुकर गंझु को प्रथम स्थान
देवेन्द्र कुमार पिता भोला गंझु को दूसरा स्थान,
गिद्धौर प्रखण्ड के अनुज प्रजापती पिता मनोज प्रजापती को तीसरा स्थान

*भारा दौड़ बालिका वर्ग*

चतरा प्रखण्ड के काजल कुमारी पिता ईश्वर सिंह भोक्ता को प्रथम स्थान,
सिमरिया प्रखण्ड के लीलावती कुमारी पिता रोहन गंझु को दूसरा स्थाना,
सिमरिया प्रखण्ड के पिंकी कुमारी पिता जीवा गंझु को तीसरा स्थान,

*मटका दौड़ बालक वर्ग*
चतरा प्रखण्ड के मो0 अतहर पिता मो0 असगर को प्रथम स्थान,
*मटका दौड़ बालिका*
सिमरिया प्रखण्ड के डुग्गी टुटी पिता राम मुण्डा को प्रथम स्थान,
सिमरिया प्रखण्ड के रेशमी कुमारी पिता सोमा उरांव को दूसरा स्थान,
सिमरिया प्रखण्ड के पिंकी कुमारी जिवा गंझु को तीसरा स्थान,
*गुलेल बालक वर्ग*
गिद्धौर प्रखण्ड के जव कुमार पिता सनतन पासवान को प्रथम स्थान,
चतरा डाढ़ा के मुनेश कुजूर पिता काना उरांव को दूसरा स्थान,
गिद्धौर प्रखण्ड के मंजित कुमार पिता खिरोधर गंझु को तीसरा स्थान,
*बालिका वर्ग*
सिमरिया प्रखण्ड के पिंकी कुमारी पिता जीवा गंझु को प्रथम स्थान,
पकरिया चतरा के फुल कुमारी पिता ब्रह्मदेव गंझु को दूसरा स्थान,
*तीरंदाजी बालक वर्ग*
गिद्धौर प्रखण्ड के कुलदीप भुइयां पिता टुकन भुइयां को प्रथम स्थान,
रोहित कुमार पिता बिनोद भुइयां को दूसरा स्थान,
*बालिका वर्ग*
गिद्धौर प्रखण्ड के सुरूची कुमारी पिता बिनोद साव को प्रथम स्थान,
सिमरिया प्रखण्ड के पुष्पा कुमारी पिता किरो गंझु को दूसरा स्थान,
*गेड़ीदौड़ बालक वर्ग*
सिमरिया प्रखण्ड के संदीप कुमार पिता सपन भुइयां को प्रथम स्थान,
निलेश कुमार पिता चारो गंझु को दूसरा स्थान,
*बालिका वर्ग*
गिद्धौर प्रखण्ड के सिया कुमार पिता संतोष कुमार पासवान को प्रथम स्थान,
सलोनी कुमारी पिता जुगन उरांव को दूसरा स्थान
इन सभी खेलों में भाग लेने वाले सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

उपमुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

बिहार दिवस पर आरा के ब्लॉसम ब्यूटी क्लिनिक एंड स्पा एकेडमी में ट्रेनर वर्षा खान ने केक काट खुशियां साझा की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट और सांप्रदायिक गौ-गुंडे कानून और संविधान से ऊपर ; दलित, आदिवासी और कमजोर तबकों की बढ़ी मुसीबतें : माकपा सम्मेलन में रिपोर्ट पर चर्चा जारी।

rktvnews

महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को भूमि सम्मान से सम्मानित किया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन।

rktvnews

Leave a Comment