RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय समिति ने परिसदन भवन में अधिकारियों संग की बैठक , पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण पर जोर।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )10 जनवरी। झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति ने शुक्रवार को गिरिडीह जिले का दौरा कर जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुस्तकालयों के विकास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परिसदन भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में प्रमंडल, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित सरकारी व गैर सरकारी पुस्तकालयों, कारा एवं बाल सुधार गृह की पुस्तकालयों सहित कल्याण विभाग व नियोजन कार्यालय अंतर्गत पुस्तकालयों की स्थिति की समीक्षा की गयी। उप विकास आयुक्त ने बताया कि पुस्तकालयों में बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तकें व साहित्यिक कृतियां उपलब्ध हैं। साथ ही इंटरनेट व वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। सभी प्रखंडों में पुस्तकालय निर्माण करने की प्रक्रिया की जा रही हैं। समिति ने पुस्तकालयों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, इंटरनेट कनेक्टिविटी, अद्यतन पुस्तकों व दैनिक समाचार पत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पंचायत भवनों में ज्ञान केंद्रों के सुदृढ़ संचालन पर भी बल दिया। इसके अलावा समिति ने विभिन्न विकास योजनाओं जैसे शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना, श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, NREP, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग समेत अन्य विभागों में क्रियान्वित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, भूमि सुधार उप समाहर्ता, गिरिडीह, जिला नजारत उप समाहर्ता समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

हरिद्वार:राज्यपाल उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए।

rktvnews

बागपत:काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह के लाइव प्रसारण में जुड़े अधिकारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 नवंबर 25

rktvnews

भोजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी।

rktvnews

बिहार: पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने वी0वी0पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

कुछ ही दिनों में दर्शकों की दुनिया बन गई ‘मृदुल की दुनिया’

rktvnews

Leave a Comment