RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:गणतंत्र दिवस- 2026 की तैयारी को लेकर अनिमेष रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

सभी संबंधित विभाग को आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि गणतंत्र दिवस 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)10 जनवरी।गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर पुनित राय स्टेडियम, धनवार में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं उससे संबंधित समस्त कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शुक्रवार को अनिमेष रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की रूपरेखा पर विस्तृत एवं स्पष्ट रूप से चर्चा की गई। समारोह के दौरान ध्वजारोहण, परेड, राष्ट्रगान के साथ-साथ विद्यालयों एवं स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया, जिससे कार्यक्रम को गरिमामय एवं आकर्षक बनाया जा सके।
इसके अतिरिक्त मंच एवं पंडाल की व्यवस्था, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित तैयारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन तथा प्रवेश और निकास द्वार व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों को उनके-अपने दायित्व सौंपे गए तथा यह निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएँ। अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ द्वारा सभी को आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि गणतंत्र दिवस 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में राजेन्द्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ; सुनील कुमार प्रजापति, भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता, खोरीमहुआ; अभिषेक कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, खोरीमहुआ; गौतम कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रमुख, धनवार; देवेन्द्र कुमार दास, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, धनवार; यसवंत कुमार, अंचल अधिकारी, धनवार; सतेन्द्र पाल, थाना प्रभारी, धनवार; थाना प्रभारी, हिरोडीह, धमेन्द्र अग्रवाल, ओ.पी. प्रभारी, घोड़थम्बा; रविन्द्र नाथ सिंह, निदेशक, डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल, बरजो, धनवार; धमेन्द्र सेठ, संचाकल, एन.आर. इंटरनेशनल स्कूल, धनवार, प्रदीप कुमार, संचालक, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, कोदम्बरी,शशांक शेखर राय, प्राचार्य, +2 हाई स्कूल, धनवार, अम्बिका प्रसाद, संचालक, कोलम्बिया पब्लिक स्कूल, घोड़थम्बा, संतोष कुमार चौधरी, इलिट इन्टरनेशनल, घोड़थम्बा, प्रेमलता, वार्डेन, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, योगेश कुमार यादव, शिक्षक, +2 विरेन्द्र आयन हाई स्कूल, डोरण्डा, मुन्ना कुमार, डी.पी.एस. धनवार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा :केक काटकर जीविका दीदी की रसोई का मनाया स्थापना दिवस!नित्य नए आयाम गढ़ रही जीविका दीदियाँ:डॉ.ऋचा गार्गी

rktvnews

नारनौल:आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अभियानों और रैलियों में नहीं कर सकेंगे बच्चों का उपयोग: उपायुक मोनिका गुप्ता

rktvnews

यथावत: रचनाकार की कलम से….

rktvnews

राज्यपाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय के 78 वें स्थापना दिवस समारोह का किया शुभारंभ।

rktvnews

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय चुनावी अखंडता सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया।

rktvnews

Leave a Comment