RK TV News
खबरें
Breaking News

टीकमगढ़:आपराधिक प्रकरण में निरुद्ध रहने पर शिक्षक निलंबित।

RKTV NEWS/टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)25 अक्टूबर।कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने आपराधिक प्रकरण में निरुद्ध रहने पर शास उत्कृष्ट उमावि, पलेरा जिला टीकमगढ़ के शिक्षक मनोज कुमार अहिरवार को निलंबित किया।
कमिश्नर कार्यालय सागर संभाग से जारी निलंबन आदेश के अनुसार कलेक्टर जिला टीकमगढ़ द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ में मनोज कुमार अहिरवार उ.मा.शि. शास उत्कृष्ट उमावि, पलेरा जिला टीकमगढ़ (म.प्र.) के विरुद्ध बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस संबंध में अधीक्षक सब जेल जतारा जिला टीकमगढ़ ने पत्र के माध्यम से बताया कि मनोज अहिरवार उ.मा.शि. शास. उत्कृष्ट उमावि पलेरा जिला टीकमगढ़ को बीएनएस के तहत दिनांक 09.09.2025 से 13.09.2025 तक सब जेल जतारा में निरूद्ध रहे हैं तथा दिनांक 13.09.2025 को जमानत पर रिहा किया गया है।
कलेक्टर जिला टीकमगढ़ से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत मनोज अहिरवार का दिनांक 09.09.2025 से 13.09.2025 तक सब जेल जतारा जिला टीकमगढ़ में निरूद्ध रहना म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लघन है, जिस पर कमिश्नर सागर संभाग ने मनोज अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Related posts

इंद्रपुरी जलाशय निर्माण व सोन नहर के आधुनिकीकरण के सवाल पर माले के नेतृत्व में सांसदों ने दिया प्रधानमंत्री को ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर : बिलौटी मे ट्रैक्टर व कार के टक्कर में कार चालक जख्मी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोङ रुपये की 3618 योजनाओं का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के डबल इंजन राज्य में सामंती – अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर : जवहार लाल सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:जिले की बैंकों के कारोबार के समय में परिवर्तन।

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदी द्वारा किया जा रहा है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment