RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर डीएम ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल बक्सर के द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा की।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)29 अप्रैल। आज अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल बक्सर के द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि माननीय विधान मंडल/विधान परिषद सदस्यों द्वारा अनुशंसित योजनाएँ जो अभी तक अपूर्ण है, उसे विभागीय नियमानुसार, गुणवतापूर्ण एवं ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
16वीं लोकसभा से संबंधित अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए एवं पूर्ण कराने के उपरांत वैसे खाते को बंद करते हुए जिला योजना पदाधिकारी बक्सर को उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ अद्यतन प्रतिवेदन अविलंब समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
जिला योजना पदाधिकारी बक्सर के द्वारा विभिन्न योजनाओं का जो समीक्षा किया जाता है, उसमें सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता को बैठक में अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जिससे माननीय सदस्यों के द्वारा जो विकासात्मक कार्य कराये जाते है उसे ससमय समीक्षा करते हुए पूर्ण कराया जा सकें।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बक्सर के द्वारा कार्यों में अभिरूचि नहीं लेने, ससमय योजनाओं को पूर्ण नहीं कराने, जिलाधिकारी द्वारा पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के कारण स्पष्टीकरण किया गया था। जिसके आलोक में कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बक्सर के द्वारा स्पष्टीकरण का जबाव समर्पित नहीं किया गया, जो उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना का दर्शाता है।
उक्त लापरवाही एवं अकर्मण्यता के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बक्सर के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी बक्सर,कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल, बक्सर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ : राज्यपाल से पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

रक्षा उत्पादन विभाग ने क्वालिटी एश्योरेंस शुल्क समाप्त किया

rktvnews

दरभंगा जिले में स्थित NDRF की टीम ने बचाई सड़क दुर्घटना में घायलों की जान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 मई 26

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व रामजी प्रसाद सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं संवाद सभा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment