RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शाहपुर में इंडिया गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 मई। 32 आरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से भाकपा (माले) के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के भोजपुर के शाहपुर चुनाव कार्यालय मे इंडिया गठबंधन के प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष शिव प्रसन्न सिंह यादव तथा मंच संचालन भाकपा (माले) के अभ्युदय ने किया। बैठक में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, भाकपा के वंशीधर यादव, सरना मुखिया बीरबल सिंह, अशोक गोंङ, सुरेंद्र पासवान, जयशंकर प्रसाद, जयप्रकाश कुशवाहा, बैजू कुशवाहा, अभय राम, मंटू मिश्रा, महफूज आलम, अनूप शर्मा सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से कामरेड सुदामा प्रसाद के पक्ष में चुनाव प्रचार करने तथा चुनाव में तन, मन, धन से लगने का निर्णय लिया गया। बैठक में 16 मई को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के शाहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में चुनावी धार को तेज करने के लिए 15 मई को शाहपुर में छात्रों एवं नौजवानों का एक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर विजयी बढत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया। आरा लोक सभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेंशन पूरा किया गया। बैठक में यह कहा गया कि जनता बदलाव के मूड में है। भाजपा और एनडीए बिहार में पूरी तरह हताश में हैं। तीसरे चरण के चुनाव के बाद देश में बदलाव का जन संकल्प और मजबूत हुआ है। केंद्र की सत्ता से तानाशाह मोदी को उखाड़ फेंकने का जनता ने मिजाज बना लिया है। बैठक में यह कहा गया कि संविधान पर मडरा रहे खतरे के खिलाफ देश की जनता संविधान द्वारा प्रदत्त अपने वोट के अधिकार के जरिए संविधान की रक्षा करेगी और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Related posts

भोजपुर व्यवसाई संघ ने बिहिया के केक व्यवसाई मनोहर कुमार उर्फ मिर्ची के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

rktvnews

जयपुर:अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को मिला स्वर्ण पदक।

rktvnews

76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटना मे एक जख्मी! ससुराल जाने के दौरान हुई दुर्घटना।

rktvnews

उत्तराखंड: चार धाम यात्रियों के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण टनल को जिला प्रशासन ने अस्थायी रूप से खोल दिया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्तरीय पीoएमo श्री FLN मेला सह TLM प्रदर्शनी, 2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment