
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जनवरी।रमना पकड़ी रोड स्थित,आनंद हॉस्पिटल में कई संस्थाओं ने मिलकर एक बैठक को आयोजित किया।जिसमें प्रमुख थे भारतीय जनता पार्टी,( चिकित्सा मंच ),रोगी कल्याण समिति भोजपुर, बिहार ग्रामीण चिकित्सक संस्था, ग्रामीण चिकित्सा सेवा संस्थान आदि। इस अवसर पर सभी ने मिलकर डॉ के एन सिन्हा ,पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ,भोजपुर, सदस्य रोगी कल्याण समिति, जिला अध्यक्ष (चिकित्सा मंच) भारतीय जनता पार्टी तथा वरीय कंसलटेंट फिजिशियन ,आनंद हॉस्पिटल आरा को सम्मानित फूल माला बुके, अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ सिन्हा को उनके, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम को शामिल करने के लिए दिया गया, जिसमें उन्होंने एंटीबायोटिक के साइड इफेक्ट एवं रेजिस्टेंस के बारे में सर्वे कर, लोगों को प्रशिक्षित करने का ब्यौरा दिया। डॉक्टर सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सकों की भूमिका और सेवा की सराहना की। इन्होंने बताया कि सबसे पहले यही चिकित्सा सेवा के लिए उपलब्ध होते हैं। इसलिए ये भी मान सम्मान के हकदार है।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, उपाध्यक्ष ई धीरेंद्र सिंह , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ,डॉ संदीप कुमार सिन्हा सहित रोगी कल्याण समिति भोजपुर के सभी सदस्य उपस्थित थे तथा भोजपुर जिला के कोने-कोने से हर ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा मंच से कई चिकित्सक शामिल हुए। चिकित्सकों द्वारा सबकी स्वास्थ्य की मंगल कामना के साथ-साथ रंगारंग गीत संगीत , गजल का भी आयोजन हुआ ।ग्रामीण चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डीएन उपाध्याय ने कहा कि हम ग्रामीणों चिकित्सको को भी उचित सम्मान एवं आश्वासन मिलना चाहिए ताकि कोई तंग नहीं कर सके साथ ही चिकित्सा मित्र का दर्जा मिलना चाहिए। जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि आपकी स्थिति और मांगों के बारे में माननीय स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की जाएगी,।उपाध्यक्ष ई धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कौशल विकास एवं श्रम मंत्री माननीय संजय सिंह टाइगर से एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर ग्रामीण चिकित्सकों की मांग को रखकर मदद का अनुरोध करेगा ।रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने भी सदर अस्पताल एवं भोजपुर के रोगी कल्याण हेतु कई समस्याओं एवं उनके निदान के बारे में चर्चा किया ।
अंत में प्रीतिभोज का भी आयोजन हुआ। प्रमुख उपस्थिति में चिकित्सा संस्था के अध्यक्ष डॉ जीउत शर्मा, डॉ टोनी शर्मा, डॉ मृत्युंजय ठाकुर ,डॉ प्रमोद भारती, डॉ तारकेश्वर सिंह, डॉ अकबर अली, डॉ इंद्रमणि, डॉ गोविंद, डॉ राकेश, डॉ ओम प्रकाश, डॉ अजय ,डॉ राजेश सिंह, डॉ धर्मराज सिंह ,डॉ डी शर्मा ,योगी कल्याण समिति सदस्य टोनी जी, ज्योति जी, संतोष चंद्रवंशी आदि रहे।धन्यवाद ज्ञापन डॉ जीउत शर्मा ने किया।
