RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले के विभिन्न प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 सूचीबद्ध सेवाओं से किया जा रहा है लाभान्वित।

सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभुकों को किया गया लाभान्वित।

लाभुकों के शिकायतों के निष्पादन व समस्याओं के समाधान हेतु सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में किया गया।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)23 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार देवघर जिला अन्तर्गत आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न प्रखंडो के पंचायत में आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, वरीय अधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके अलावा आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हुए पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया। साथ ही आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। वही वैसे मामले जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट नहीं किया जा सकता उन मामलों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निराकरण करते हुए आवेदनकर्ता को सूचित किया जायेगा। टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए जिला स्तर से कार्यक्रम में मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस हेतु ऑनलाईन सिस्टम के माध्यम से कार्यक्रम के दौरान ही रोजाना मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों की इंट्री किया जायेगा और जिला स्तर की टीम द्वारा समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति की निगरानी करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराया जाएगा।
इसके अलावे आज के कार्यक्रम में वन अधिकार पट्टा का वितरण, साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, विभिन्न प्रमाण पत्र, अन्न प्रासन व गोद भराई, जन्म प्रमाण पत्र, होल्डिंग रिसिप्ट, कंबल वितरण, ट्राई साईकिल, स्ट्रीट भेंडर के बीच ऋण वितरण, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड का वितरण, जेएसएलपीएस की दीदियों को ऋण से लिंकेज, सर्वजन पेंशन योजना के अलावा विभिन्न परिसम्पतियों का वितरण सुयोग्य लाभुकों के बीच किया गया।
इसके अतिरिक्त 28.11.2025 तक आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में आम जनों से झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं एवं तत्सम्बंधी समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त किया जा रहा है एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्नलिखित मुख्य सेवा प्रक्षेत्र (सर्विस फोकस एरिया) के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर (जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी (मेजरमेंट ऑफ लैंड), भूमि धारण प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे), ताकि ससमय आवेदनों का निराकरण किया जा सके।

जिला स्तरीय अधिकारियों व विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इसके अलावे आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार के अन्तर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा सरकार की चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के योजनाओं को प्रदर्शन करते हुए स्टॉल लगाया गया था, जहां योजनाओं से जुड़ी जानकारी के प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट का वितरण भी लोगों के बीच किया गया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा में उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री दून इंटरनेशल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

प्रकृति के वेदनाओं को प्रदर्शित करती अजय गुप्ता अज्ञानी की रचना “इत्तफाक नहीं है”।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

rktvnews

भक्ति ही मुक्ति का श्रेष्ठ साधन है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment