RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रकृति संरक्षण हेतु पौधारोपण अति आवश्यक : जीवन कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई। 23 जुलाई को ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पौधरोपण समारोह जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में किया गया है।
मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण के बाद पार्षद जीवन कुमार ने विद्यालय एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की जलवायु परिवर्तन को ठीक रखने के लिए
प्रकृति की रक्षा करना अति आवश्यक है। इन्होंने कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन के महत्व की याद दिलाते हुए कहा कि जीवन चलाने के लिए ऑक्सीजन सबसे महत्वपूर्ण है और यह ऑक्सीजन पौधों द्वारा निशुल्क रूप में प्राप्त होता है।जन कल्याण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान पूरे देश भर में चलाया जा रहा है।इसी उद्देश्य से ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय एवं जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज द्वारा 500 पौधारोपण किया जाना प्रकृति की रक्षा में श्रेयस्कर भागीदारी है।
हेल्थ एण्ड एजुकेशनल सोसायटी के सचिव डॉ. आदित्य विजय जैन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में सदैव अग्रणी भूमिका रहती है। सचिव ने बताया कि पूर्व में भी एक हजार से अधिक पेड़ लगाये जा चुके हैं।आगमी वर्षों में 5000 पेड़ लगाकर इस क्षेत्र को हरा-भरा करने का लक्ष्य है।आज यहां महोगनी,पीपल, पाक़ड़, नीम, शीशम, आम, जामुन आदि के पौधे लगायें गये।
प्राचार्या डॉ. सीपी जैन ने बताया की आधुनिकीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंतनीय विषय है। कटाई से 5 गुना ज्यादा पौधा लगाकर अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। पौधारोपण कर एक अच्छी भागीदारी निभा सकेंगे।
सिद्ध बिजय जैन ने बताया कि एमबीए, बीबीए, बीसीए के छात्र-छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में अपना योगदान देने का बीड़ा उठाया है जो सराहनीय है।
इस कार्यक्रम में डॉ. हर्षित जैन, अरिहन्त बिजय जैन, प्रो. नीरज, नन्दलाल यादव, जिनवाणी जैन, ओम कुमार, सुमेश श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, अरूण मिश्रा, निशा भारती, राहुल आनन्द, राकेश कुमार, कविता, ज्योति, नितिश कुमार, मो. हसन, पंकज कुमार तथा विश्व पर्यावरण बचाओ संस्था के राजेन्द्र पर्यावरणविद् के साथ उनकी टीम उपस्थित थी।

Related posts

भोजपुर:गौरी शंकर विवाह महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

हिन्दी के महाकवि थे ‘मोहन प्रेमयोगी’, आचार्य रामचंद्र शुक्ल से धन्य हुई हिन्दी साहित्य सम्मेलन में मनायी गई जयंती, लघुकथा-पुरुष सतीश राज पुष्करणा किए गए याद,हुई लघुकथा-गोष्ठी

rktvnews

सीतामढ़ी:आगामी लोकसभा निर्वाचन –2024 में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के मद्देनजर जिला स्वीप कोषांग की की गई बैठक।

rktvnews

सारण:दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम व एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक।

rktvnews

SEBI ने अडानी महाघोटाले के प्रमुख खिलाड़ियों की कर ली है पहचान: जयराम रमेश

rktvnews

Leave a Comment