RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जनवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा ब्लॉक रोड, आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार ईवीएम/वीवीपैट के भंडारण, रखरखाव एवं सुरक्षा संबंधी सभी दिशानिर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल आरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर,प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दफादार चौकीदार पंचायत जिला भोजपुर 3 अप्रैल को समाहरणालय भोजपुर के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन ।

rktvnews

आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज पकरीबरावां प्रखंड के गुलनी गाॅव में मध्य विद्यालय के पास जन संवाद स्थापित किया गया।

rktvnews

प्रेस की आजादी और कारोबार करने में सुगमता के एक नए युग की शुरुआत।

rktvnews

एनसीजीजी ने बांग्लादेश के सिविल सेवकों के 60वें बैच का प्रशिक्षण पूरा किया; अब तक बांग्लादेश के 2,145 अधिकारियों ने एनसीजीजी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है

rktvnews

भोजपुर:कन्हैया के समर्थन में उतरा NDA का कुनबा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगी रफ्तार: उपायुक्त ने मुबाबनी के गोहला पंचायत की 78 महिलाओं को प्रदान किए क्यूआर कोड, स्थानीय स्तर पर विभिन्न उद्यम से जुड़ी हैं महिलाएं।

rktvnews

Leave a Comment