RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:”स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत कमला नदी के किनारे गौसा घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )30 सितम्बर। रविवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा सदर प्रखंड के कमला नदी के किनारे गौसा घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान किया गया एवं सभी लोगों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता संकल्प लिया।
गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी फारूक इमाम के नेतृत्व में 08 बिहार बटालियन के एन सी सी कैडेट्स एवं खुटवारा पंचायत के लोहिया स्वच्छता टीम के साथ कमला नदी के किनारे गौसा घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान करते हुए, बारी बारी से नदी के चार घाटों के कूड़ा, कचड़ा, प्लास्टिक इत्यादि को घाट एवं नदी किनारे से हटाकर स्वच्छ किया गया।
सभी से अपने घर के साथ-साथ अपने आस-पास एवं नदियों, तालाबों को स्वच्छ रखने की अपील की एवं किसी भी परिस्थिति में प्लास्टिक, कूड़ा कचड़ा नदी में प्रवाहित न करने को कहा एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का अनुरोध किया।
गंगा एवं उसकी सहायक नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के तट को साफ-सुथरा, स्वच्छ रखने, कूड़ा-कचड़ा एवं पॉलीथिन प्रवाहित नहीं करने, जलीय-जीवों एवं वृक्षों का संरक्षण करने,घाट पर नियमित योग करने का संकल्प सबों ने लिया।
अभियान में स्वच्छता पर्यवेक्षक परशुराम भगत व रणधीर कुमार सहित खुटवारा पंचायत के लोहिया स्वच्छता की पूरी टीम एवं एन सी सी कैडेट दीपक,आशीष सहित अन्य कैडेट्स ने भाग लिया।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानन्द सरस्वती की 134वी जयंती मनायी गयी।

rktvnews

सारण:छपरा शहर में ई-रिक्शा एवं ऑटो के परिचालन के लिये रूट निर्धारण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

भोजपुर:राज्यपाल व कुलपति ने अजय कुमार ओझा को पीएचडी की उपाधि से किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: 10 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत की सफलता को ले की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment