RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: स्वार्थ और वादों की राजनीति का होगा अंत जनता के हितों की होगी रक्षा: सूर्यभान सिंह

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 नवंबर।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने रविवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने जनसंपर्क एवं जनसभा अभियान की शुरुआत की। सुबह से देर शाम तक वे क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा करते रहे और आम जनता से समर्थन की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास के उनके संकल्प को सराहा। सूर्यभान सिंह का जनसंपर्क अभियान सुबह चितकुंडी से आरंभ हुआ। इसके बाद वे खजुरिया, भेड़िया, मरवाटिया, धमार, घोड़ेदई, उद्दयपुर, सभा जुड़ा, गनौली, बरजा, सोहरा -मझौली, हेतमपुर, महुली, मौंजमपुर, चैनछपरा, महुली घाट और नूरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभाएं कीं और लोगों से मुलाकात की। हर गांव में लोगों ने उन्हें हाथों-हाथ लिया और उनके पक्ष में नारे लगाए। अपने संबोधन में सूर्यभान सिंह ने कहा कि वे किसी पार्टी के टिकट से नहीं, बल्कि जनता की इच्छा से मैदान में हैं। उनका उद्देश्य बड़हरा को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। उन्होंने कहा कि आज भी क्षेत्र के कई गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं — यह स्थिति बदलना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
सूर्यभान सिंह ने कहा कि राजनीति अब जनता के लिए सेवा और परिवर्तन का माध्यम बननी चाहिए, न कि स्वार्थ और वादों की राजनीति। सूर्यभान सिंह ने वादा किया कि जनता का एक-एक वोट बड़हरा के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा।
दिनभर चले इस जनसंपर्क अभियान में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। लोगों में यह विश्वास दिखा कि सूर्यभान सिंह ईमानदार छवि और जमीनी जुड़ाव वाले प्रत्याशी हैं, जो जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचा सकते हैं।
उनके इस दौरे से बड़हरा विधानसभा का चुनावी माहौल और अधिक गरमाता नजर आ रहा है।

Related posts

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा समिति की बैठक।

rktvnews

एसवीसीसी और कोनायुर साओ पाउलो ने पारंपरिक चिकित्सा में भारत-ब्राजील सहयोग को प्रदर्शित करने वाले तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन की मेजबानी की।

rktvnews

भोजपुर:भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी पत्नी संघ का कोईलवर दौरा, मरीजों में कम्बल, ऊनी कपड़े एवं बोर्ड गेम आदि वितरित।

rktvnews

भोजपुर:SIR के जरिए गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है: सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

इन 4 तरीकों को अपनाकर पुरुष बढ़ा सकते हैं अपनी फर्टिलिटी :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

बागपत:11 जनवरी को सीएम से राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार प्राप्त कर बागपत को गौरवान्वित करेंगे ट्यौढी के अमन।

rktvnews

Leave a Comment