RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा : संजय सेठ

राजधानी में अपराधी बेलगाम

अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म सरकार मौन।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 29 जून। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची में बढ़ते अपराधी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गए हैं अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म हो गया है । ज्ञात हो कि कल बिरसा चौक में ज्वेलर्स दुकान में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब डेढ करोड रुपए की आभूषण लूट ली और ज्वेलर्स दुकान के संचालक रामनाथ वर्मा और उनके बेटे ओम वर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया।
आज दिल्ली से रांची पहुंचने पर साकेत नगर हिनू उनके आवास जाकर उनके परिवार जनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और पारस हॉस्पिटल जाकर घायलों से मिलकर उनका हाल जाना केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा इस सरकार में अपराधी को खुली छूट मिली हुई है इधर एक महीने में कई लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है आज राजधानी में व्यापारी हो या आमजन सब में भय व्याप्त है पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी है पूरा सिस्टम ध्वस्त हो गया है रोजाना रोज हत्याएं हो रही है रोज लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है सरकार का प्रशासन पर से अंकुश हट गया है जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है । श्री सेठ ने प्रशासन से रांची में कानून व्यवस्था अभिलंब दुरुस्त करने को कहा।

Related posts

चित्तौड़गढ़:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित!ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी, विज्ञापनों के अधिप्रमाणन व पेड न्यूज तथा चुनाव व्यय सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से समय पर मिला जीवनदायक उपचार।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment